चेन्नई में एयरफोर्स का राहत अभियान समाप्त, मेडिकल सुविधाओं में जुटी आर्मी
चेन्नई। चेन्नई अब 'जलप्रलय' से उबर चुका है। राहत अभियान भी अपने अंतिम चरण पर है। वहीं इंडियन एयरफोर्स ने चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में राहत अभियान समाप्त करने का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इंडियन एयरफोर्स ने कहा है कि चेन्नई में अब बाढ़ का पानी कम हो गया है और आम जिंदगी पटरियों पर लौट रही है और तमिलनाडु सरकार ने भी राहत अभियान समाप्त करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि इंडियन एयर फोर्स के विमान C-17, C-130, IL-76 और AN-32 ने राहत अभियान के दौरान 40 चक्कर लगाए। सेना के 13 हेलिकॉप्टर भी बचाव अभियान में लगे थे। उन्होंने बताया कि इंडियन एयरफोर्स के विमानों ने एनडीआरएफ के 20 टीमों और आर्मी ककी 5 टुकडि़यों को बाढ़ पीडि़त इलाकों में पहुंचाया।

आर्मी अब दवाईयां पहुचाने पर दे रही है ध्यान
भारतीय थल सेना ने कहा है कि 57 नावों के साथ करीब 70 टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही हैं। इस टीम ने करीब 19 हजार 600 लोगों को बचाया है। आर्मी की टीम अब लोगों को मेडिकल सुरक्षा देने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications