MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश: 2 IAF अफसरों का हो सकता है कोर्ट मार्शल, अंतिम चरण में पहुंची जांच
नई दिल्ली: 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारतीय वायुसेना के क्रैश हुए हैलीकॉप्टर एमआई-17 मामले में दो अधिकारियों को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है। इस दुर्घटना की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। ये सभी हैलीकॉप्टर में सवार थे। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में गंभीर चूक की वजह से एयरफोर्स के दो अधिकारियों का कोर्ट मार्शल भी हो सकता है।

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद क्रैश हुआ
भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इसके एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की थी। इस दोरान श्रीनगर के पास भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर एमआई- 17 क्रैश हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर को श्रीनगर में तैनात वायु सेना के डिफेंस सिस्टम स्पाइडर ने ही गलती से हिट कर दिया था। इसी वजह से हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ।

जांच में सामने आई चूक
एएनआई के मुताबिक इस पूरे मामले में वायुसेना के दो अधिकारियों की भारी चूक सामने आई है और इसी वजह से हैलीकॉप्टर क्रैश हुआ। श्रीनगर में उस दिन ये दोनों अधिकारी ही एयर डिफेंस सिस्टम को कंट्रोल कर रहे थे। दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वायुसेना कोर्ट ऑफ इनक्वायरी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी जिसमें दोषी को गैर इरादतन हत्या का आरोपी भी बनाया जा सकता है।

क्या है मामला
अभी हेलीकॉप्टर एमआई- 17 क्रैश होने की कोर्ट ऑफ इन्क्यॉरी चल रही है। इसी सिलसिले में पिछले महीने एक आदेश जारी कर श्रीनगर एयर बेस के सीनियर ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया गया था। बालाकोट एयर स्ट्राइक से बौखलाई पाकिस्तानी वायुसेना ने 27 फरवरी को कश्मीर में भारतीय सेना के प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की असफल कोशिश की थी। इस हैलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स भी अभी तक बरामद नहीं हो सका है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications