चीन के साथ तनाव के बीच बॉर्डर पर तैनात IAF का स्‍वदेशी फाइटर जेट LCA तेजस

नई दिल्‍ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी टकराव के बीच ही इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने अपने देसी फाइटर जेट तेजस को तैनात कर दिया है। तेजस के पश्चिमी छोर पर पाकिस्‍तान बॉर्डर पर तैनात किया गया है। सरकार के सूत्रों की तरफ से मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गई है। इससे पहले लद्दाख में लाइट कॉम्‍बेट हेलीकॉप्‍टर को भी तैनात किया जा चुका है।

tejas

Recommended Video

    India-Pakiastan Border पर Tejas Fighter Jet की तैनाती, Pakistan पर बरपाएगा कहर ! | वनइंडिया हिंदी

    साल 2015 में लद्दाख में उड़ान भर चुका है तेजस

    सरकार से जुड़े सूत्रों के हवाले से न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने बताया, 'इंडियन एयरफोर्स की तरफ से एलसीए तेज को पश्चिमी मोर्चे पर तैनात किया गया है जो कि पाकिस्‍तान बॉर्डर के एकदम करीब है ताकि किसी भी मुश्किल की स्थिति में तेजस संभावित एक्‍शन लिया जा सके।' इस वर्ष मई माह में ही तमिलनाडु के सुलूर में तेजस की 45वीं स्‍क्‍वाड्रन ऑपरेशनल की गई है। तेजस ने साल 2013 में इनीशियल ऑपरेशनल सर्टिफिकेट (आईओसी) हासिल किया था। अब फाइटर जेट को फाइनल ऑपरेशनल सर्टिफिकेट (एफओसी) दिलाने के प्रयास तेज हो गए हैं। तेजस के साथ यहां पर आईएएफ ने अपनी नंबर 18 स्‍क्‍वाड्रन 'फ्लाइंग बुलेट्स' को भी ऑपरेशनलाइज कर दिया है जिसने 1971 की जंग में पाकिस्‍तान को मुंहतोड़ जवा‍ब दिया था। इस लाइट कॉम्‍बेट जेट (एलसीए) की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इस बात स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि एलसीए के मार्क 1 वर्जन की खरीद की डील जल्‍द पूरी होगी। तेजस साल 2015 में लद्दाख में उड़ान भर चुका है। उस समय तेजस को लद्दाख के मुश्‍किल मौसम में टेस्‍ट किया गया था। लद्दाख का तापमान तब -15 डिग्री सेल्सियस तक था और तेजस ने एक मुश्किल टेस्‍ट पास किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+