24 घंटे बाद भी तेजपुर में लापता IAF के फाइटर जेट सुखोई का कुछ पता नहीं
टेकऑफ करने के 30 मिनट बाद ही रडार से इसका संपर्क टूट गया था। सुखोई-30 तेजपुर से 60 किलोमीटर दूर उत्तर में लापता हुए इस एयरक्राफ्ट की तलाश जारी है।
तेजपुर। इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) का फाइटर जेट सुखोई-30 के असम के तेजपुर से गायब होने की खबरें हैं। यह एयरक्राफ्ट रुटीन ट्रेनिंग मिशन पर था और 24 घंटे बाद भी इसका कुछ पता नहीं चल सका है। एयरक्राफ्ट में दो पायलट सवार हैं।

30 मिनट बाद बाद रडार से संपर्क टूटा
टेकऑफ करने के 30 मिनट बाद ही रडार से इसका संपर्क टूट गया था। सुखोई-30 तेजपुर से 60 किलोमीटर दूर उत्तर में लापता हुए इस एयरक्राफ्ट की तलाश जारी है। तेजपुर में मौसम काफी खराब है और इस वजह से सर्च ऑपरेशन में बाधा आ रही है। सुखोई, आईएएफ का सबसे अहम फाइटर जेट है। वर्ष 1997 में इसे आइएएफ में शामिल किया गया था और तब से लेकर अब तक सात सुखोई एयरक्राफ्ट क्रैश हो चुके हैं। जो सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है उसमें हेलीकॉप्टर्स की मदद भी ली जा रही है।
आइएएफ के लिए काफी अहम
आइएएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तेजपुर एयरबेस से जिस एयरक्राफ्ट ने टेकऑफ किया था उसने आखिरी बार एटीसी से सुबह 11:10 मिनट पर संपर्क किया था। इसके बाद से इसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दो इंजन वाला फाइटर जेट सुखोई रूस में बना हेलीकॉप्टर है जो कई तरह के हथियारों को ले जाने की क्षमता रखता है। यह फाइटर जेट मिडियम रेंज की हवा से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइल को भी ले जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 2,000 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की है।












Click it and Unblock the Notifications