अंडरवर्ल्ड में फिर हलचल: छोटा शकील ने कहा, छोटा राजन कहीं भी दिख गया तो जान से मार दूंगा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एक समय में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के राइट हैंड रहे छोटा शकील और छोटा राजन आज एक दूसरे की जाने के प्यासे बने हुए हैं। जब जिसे मौका मिल जाए तो दूसरे का काम तमाम। बीते अप्रैल में भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों ने छोटा शकील और छोटा राजन के एक गुर्गे के बीच कराची में हुई फोन कॉल इंटरसेप्ट की थी। इस बातचीत में छोटा शकील, राजन के गुर्गे को उसकी लोकेशन से जुड़ी जानकारी देने के बदले पैसों की पेशकश कर रहा था।

रिपोर्टर: शकीब भाई बोल रहो हो क्या?
शकील: हां शकील बोल रहा हूं।
रिपोर्टर: आप राजन को मारने वाले थे?
शकील: मारना तो है ही, आज नहीं तो कल मारना ही है। वो पहले ही भाग गया।
रिपोर्टर: क्या हुआ था, कैसे हुआ था?
शकील: उसको इनफॉर्मेशन थी और वो पहले भाग गया।
रिपोर्टर: कोई वजह थी या कोई पुरानी दुश्मनी?
शकील: दुश्मनी तो चली आ रही है, इसमें पुरानी या नई वाली क्या बात है। मैंने तुम्हारे चैनल पर ही बात की थी कि मैं इसको मारूंगा। ये कहा था कि चिल्लर को नहीं मारूंगा इसे मारूंगा, लेकिन वो पहले ही भाग गया।
रिपोर्टर: पहले तो अंडरवर्ल्ड में शांत था, लेकिन अब अचानक कैसे हलचल हो गई?
शकील: बॉम्बे में तो सब शांत रखा है हमने, हम किसी को हाथ भी नहीं लगा रहे। मैंने पहले ही कहा था कि मैं इसको मारूंगा। ये कहीं भी मिलेगा, मैं इसको मारूंगा।












Click it and Unblock the Notifications