साबित करो जो कहा वो गलत था तो माफी मांगने को तैयार हूं: मोदी

narendra modi
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी प्रियंका गांधी के दिए ‘नीच राजनीतिक' ने अब तूल पकड़ लिया है। दोनों ओर से हमले जारी है। इस बीच मोदी ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ बी कहा वो तथ्य पर आदारित था। अगर कोई उसे गलत सबित करके दिखाए तो वो माफी मांगने के लिए तैयार है।

मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संदर्भ में उन्होंने जो भी कहा वह तथ्यों पर आधारित है और यदि इसमें कुछ गलत साबित हुआ तो वह क्षमा मांगने को तैयार हैं। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के साथ दिए अपने इंटरव्यू में मोदी ने प्रियंका वाड्रा के "नीच राजनीति" जुमले के संदर्भ में हो रही राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए कहा कि मैने जो कुछ भी कहा है वह सत्य है और उसमें यदि कुछ भी गलत निकला तो मैं क्षमा मांगने को तैयार हूं।

मोदी का दावा है कि उनकी कही कोई भी बात कहीं से भी गलत नहीं है। मोदी ने कहा कि मेरी बात में कुछ भी गलत नहीं है। मैंने जो भी सूचना दी है वह सच है। इस बारे में सच्चाई जाननी है तो इससे जुडे तथ्य भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मैने कहा था कि हैदराबाद हवाई अड्डे पर आंध्रप्रदेश के एक मंत्री का अपमान किया गया था। क्या आप इस सच्चाई को नकार सकते हैं। क्या देश की जनता को सच्चाई बताना गलत है।

मोदी ने इसी इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि यदि आयोग कहता है कि उन्हें वाराणसी में सुरक्षा कारणों से रैली की अनुमति नहीं दी गई है तो केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने किस आधार पर कहा था कि इस रैली के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की । आपको बता दें कि मोदी को वाराणसी में रैली की इजाजत चुनाव आयोग ने नहीं दी। जिसके बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+