रक्षा मंत्री बनेंगे पार्रिकर, कहा-पीएम के आदेश का होगा पालन
नयी दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जल्द ही मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे हैं। पहले इन बातों से किनारा करने वाले पार्रिकर ने खुद मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात कही है। पार्रिकर ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें तैयार रहने का आदेश दिया गया है।

मंत्रीमंडल में शामिल होने की बात का खुलासा करते हुए पार्रिकर ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की तरफ से उन्हें जो भी आदेश दिए जाएंगे वो उसका पालन करेंगे। आपको बता दें कि पार्रिकर ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी।
गौरतलब है कि मोदी अपने मंत्रीमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। इस विस्तार में पर्रिकर को केंद्र में लाकर उन्हें उन्हें रक्षा मंत्री बनाए जाने की खबरें आ रही है। पार्रिकर के अलावा मोदी के मंत्रिमंडल में हरियाणा के जाट नेता बीरेंद्र सिंह, महाराष्ट्र से हंसराज अहीर, बिहार से गिरिराज सिंह और झारखंड से जयंत सिंहा का नाम भी शामि है।












Click it and Unblock the Notifications