महाभियोग पर बोलीं ममता बनर्जी, मैंने राहुल-सोनिया को इस फैसले के लिए मना किया था

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस लाने के कांग्रेस पार्टी के फैसले की ममता बनर्जी ने आलोचना की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस का महाभियोग का नोटिस देने का फैसला गलत था। तृणमूल कांग्रेस ने उनके इस फैसले का समर्थन नहीं किया। 'न्यूज 18 बांग्ला' से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को महाभियोग का नोटिस देने से मना किया था।

'कांग्रेस पार्टी ने मांगा था समर्थन'

'कांग्रेस पार्टी ने मांगा था समर्थन'

ममता बनर्जी ने 'न्यूज 18 बांग्ला' से बातचीत में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने महाभियोग प्रस्ताव पर उनसे समर्थन मांगा था, लेकिन हमने इसका समर्थन करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती थी। बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को महाभियोग का नोटिस देने से मना किया था।

कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी पार्टियों ने किया था समर्थन

कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी पार्टियों ने किया था समर्थन

बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी पार्टियों ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू के पास सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग का नोटिस दिया था। इसमें राज्यसभा के 64 सांसदों के हस्ताक्षर थे।

वेंकैया नायडू ने महाभियोग प्रस्ताव को किया नामंजूर

वेंकैया नायडू ने महाभियोग प्रस्ताव को किया नामंजूर

हालांकि वेंकैया नायडू ने कांग्रेस के इस नोटिस को नामंजूर कर दिया था। उन्होंने महाभियोग प्रस्ताव पर वरिष्ठ कानूनी जानकारों और संवैधानिक विशेषज्ञों से राय ली, इसके बाद इसे नामंजूर करने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+