NIA के दांवों पर जाकिर नाइक का जवाब, बोला - आतंकवाद से मेरे कनेक्‍शन का कोई ठोस सबूत नहीं

नई दिल्‍ली। विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी के उसके खिलाफ आतंकवाद के आरोपों पर कहा है एजेंसी बिना किसी ठोस सबूत के पिछेले तीन साल से ज्यादा समय से दावे करता रहा है। जाकिर नाइक ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे खिलाफ जांच को तीन साल से ज्यादा वक्त हो गया। एजेंसी बिना किसी ठोस सबूत के जो उसकी बात का समर्थन करते हों, मुझे आतंकवाद से जोड़ कर लगातार दावे करता रहा है।' माना जा रहा है कि नाइक का यह बयान हाल में ATS के प्रमुखों की एक बैठक के दौरान आये उस दावे पर आया है जिसमें भारत में पकड़े गये कई संदिग्धों में से ज्यादातर के जाकिर नाइक की बातों से प्रभावित होने की बात कही गई थी।

NIA के दांवों पर जाकिर नाइक का जवाब, बोल- आतंकवाद से मरे कनेक्‍शन का कोई ठोस सबूत नहीं

रिपोर्ट्स के अनुसार जाकिर नाइक फिलहाल भारत में खुद पर शिकंजा कसने के बाद भागकर मलेशिया में है। भारत आने से इनकार करते हुए जाकिर नाईक ने कहा कि अगर एनआईए के आईजी उससे पूछताछ करना चाहते हैं तो वे मलेशिया आएं, वो यहां पर अपनी सफाई रखेगा। जाकिर नाईक ने कहा कि ये एनआईए को उसका खुला निमंत्रण है। एनआईए के एक शीर्ष अधिकारी आलोक मित्तल ने बताया है कि देश में आतंकी संगठन IS से कनेक्शन के शक में अधिकतम 127 संदिग्धों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया है। आलोक मित्तल के अनुसार पकड़े गये इन संदिग्धों में से ज्यादातर जाकिर नाइक की बातों से प्रभावित थे।

BJP पर निकाली भड़ास

भारत की जांच एजेंसियों से भागकर मलेशिया में बैठे जाकिर नाईक ने बीजेपी पर भड़ास निकाली। जाकिर नाईक ने कहा कि एनआईए को बीजेपी से निर्देश नहीं लेना चाहिए। नाईक ने कहा कि एनआईए को बीजेपी का राजनीतिक हथियार नहीं बनना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+