मलिक के नए आरोपों पर बोले वानखेड़े- 'मैंने तो क्रांति से 2017 में शादी की फिर...'

मुंबई, 08 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के ऊपर नए आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट पर वानखेड़े से सवाल किया है कि 'क्या आपकी sister in law हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग कारोबार में शामिल हैं?', जिस पर अब वानखेड़े ने प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video

    Drugs Case: Nawab Malik ने Sameer Wankhede की साली पर लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
     'मेरी शादी क्रांति रेडकर से साल 2017 में हुई है'

    'मेरी शादी क्रांति रेडकर से साल 2017 में हुई है'

    मीडिया से बात करते हुए समीर वानखेड़े ने कहा कि 'मलिक जिस केस का जिक्र कर रहे हैं वो मामला साल 2008 का है। तब तो मैं सर्विस में ही नहीं था। वैसे भी मेरी शादी क्रांति रेडकर से साल 2017 में हुई है, ऐसे में मैं इस केस से कैसे जुड़ गया?, इस बात का सवाल ही कहां पैदा होता है?

     क्या आपकी sister in law ड्रग कारोबार में शामिल हैं?

    क्या आपकी sister in law ड्रग कारोबार में शामिल हैं?

    आपको बता दें कि नवाब मलिक ने सोमवार को ट्वीट किया कि 'समीर दाऊद वानखेड़े, क्या आपकी sister in law हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग कारोबार में शामिल हैं? आपको जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका मामला पुणे की अदालत में लंबित है। ये रहा सबूत।' नवाब मलिक ने अपने ट्वीट में पुणे कोर्ट में लंबित चल रहे एक केस की डिटेल भी शेयर की है।

     'समीर वानखेड़े पहले मुस्लिम थे'

    'समीर वानखेड़े पहले मुस्लिम थे'

    मालूम हो कि नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर पर्सनल अटैक कर रहे हैं। उनका कहना है कि समीर वानखेड़े पहले मुस्लिम थे, उन्होंने नौकरी पाने के लिए हिंदू धर्म अपनाया और फर्जी तरीके से दलित सार्टिफिकेट प्राप्त किया। उनके पिता का नाम दाऊद वानखेड़े है। उनकी पहली पत्नी भी मुस्लिम थीं जिनसे उन्होंने निकाह किया था और फिर साल 2016 में उनका तलाक हो गया। वानखेड़े के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये की उगाही हुई है तभी तो वानखेड़े 2 लाख का जूता पहनते हैं। वानखेड़े ने जानबूझकर मशहूर लोगों को ड्रग्स केस में फंसाया है।

    ज्ञानदेव वानखेड़े ने मलिक पर किया मानहानि का केस

    ज्ञानदेव वानखेड़े ने मलिक पर किया मानहानि का केस

    जबकि समीर वानखेड़े का कहना है कि 'ड्रग्स केस में मलिक का दामाद पकड़ा गया था इसलिए मलिक उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने में लगे हैं।' तो वहीं इसी बीच समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ 1.25 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा ठोंका है। ज्ञानदेव ने अपनी याचिका में कहा है कि मेरा बेटा ईमानदार है और इस वजह से उसे नवाब मलिक निशाना बना रहे हैं। मलिक के झूठे आरोपों की वजह से मेरे परिवार की प्रतिष्ठा को चोट पहुंची है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+