नायक से खलनायक बने ओमपुरी ने कहा, हां माफी ही काफी नहीं...

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित चरित्र अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ शहीदों का अपमान करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।

हालांकि चारों से इज्जत का फालूदा बनने के बाद ओमपुरी ने लोगों से माफी मांग ली है लेकिन इस बाद भी जब लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करना बंद नहीं किया तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हां मेरी गलती सच में केवल माफी के ही काबिल नहीं है।

ओमपुरी ने कहा कि मैंने बिना सोचे समझे ही इंडियन आर्मी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया उसके लिए मैं काफी शर्मिंदा हूं, मैनें भारी गलती की है इसलिए मुझे कड़ी सजा भी मिलनी चाहिए, मैं उरी आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के घरवालों से भी माफी मांगता हूं और देश और सेना से भी क्षमा चाहता हूं।

हालांकि मुझे पता है कि केवल सॉरी कहने से काम नहीं चलने वाला क्योंकि ये सही नहीं कि पहले आप अपराध करें और उसके बाद माफी मांग लें और ये सोच लें कि सब ठीक हो जाएगा।

मालूम हो कि एक टीवी शो में ओमपुरी ने कहा शहीद नितिन कुमार की बात पर कहा था कि किसने कहा था कि वो आर्मी में जाएं भर्ती होने के लिए? किसने उन्हें हथि‍यार उठाने के लिए कहा'? जिसके बाद ओम पुरी की चौतरफा आलोचना हुई थी और उनके खि‍लाफ मुंबई के अंधेरी पुलिया स्टेशन में शि‍कायत भी दर्ज कराई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+