झारखंड में अब सोरेन सरकार, राहुल गांधी ने किया ये Tweet
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, उन्हें झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची के मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं और सोरेन सरकार में तीनों पार्टियां शामिल हैं। हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं,इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने एक साल पांच महीने पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई थी।
Recommended Video
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया ये Tweet
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड की नई सरकार को शुभ कामनाएं दी है, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें विश्वास है कि झारखंड की नई सरकार सभी नागरिकों के विकास के लिए काम करेगी, और राज्य में शांति और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा।

विपक्षी एकता की ताकत
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में विपक्षी एकता की ताकत देखने को मिली, इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पूर्व राज्यसभा सांसद शरद यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सुबोध कांत सहाय, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

कैबिनेट की अहम बैठक
मालूम हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन आज शाम कैबिनेट बैठक करने वाले हैं, सरकार गठन के बाद यह उनकी पहली कैबिनेट बैठक है, इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं, बताते चलें कि हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications