उद्धव ठाकरे ने कसा राज ठाकरे पर तंज, कहा- मैंने हिंदुत्व नहीं छोड़ा, मेरा रंग भी भगवा और अंतरंग भी भगवा
मुंबई। गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर एक सभा को संबोधित करते हुए अपने चचेरे भाई और MNS प्रमुख राज ठाकरे पर जमकर निशाना साधा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपना भगवा झंडा नहीं बदला है, मेरा रंग अंदर और बाहर दोनों समान है, हम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, मेरा रंग भी भगवा है और अंतरंग भी भगवा है, उद्धव ने कहा महाराष्ट्र में भगवा लहराए, यह बालासाहेब ठाकरे का सपना है, जिसे वो जरूर पूरा करेंगे।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बदला अपने झंडे का रंग
गौरतलब है कि उद्धव ठकरे का यह बयान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बदले हुए झंडे और राज ठाकरे के उस भाषण का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं सरकार बनाने के लिए मेरी पार्टी का रंग नहीं बदलता।

14 साल पुरानी पार्टी का बदला रंग-रूप
बता दें कि बालासाहेब ठाकरे के 94 वे जयंती के मौके पर गुरुवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पुराने झंड़े को बदल भगवा रंग का नया झंड़ा लॉन्च किया था, महाराष्ट्र की 14 साल पुरानी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गुरुवार को रंग-रूप बदल गया।

प्रतीक चिन्ह में भी परिवर्तन
मालूम हो कि 2006 में शिवसेना से निकलकर अलग पार्टी बनाने वाले उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई ने अपने चाचा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पिता बालासाहेब की जयंती के मौके पर अपनी पार्टी के झंडे को पूरी तरह भगवे रंग में तब्दील कर दिया, मनसे ने सिर्फ अपनी पार्टी के ध्वज का रंग ही नहीं बदला है, बल्कि उसने मराठा सम्राट शिवाजी महाराज के प्रतीक चिन्ह (मुहर) को भी अपनी पार्टी के प्रतीक के तौर पर उकेरा है।












Click it and Unblock the Notifications