डिमोशन पर विजय गोयल का दर्द,कहा-काम अच्छा नहीं होता तो हटा देते, लेकिन...
नई दिल्ली। कैबिनेट पेरबदल में कई मंत्रियों के मंत्रिमंडल बदले गए है। मंत्रियों के प्रोफाइल को बदल दिया गया है। इनमें एक नाम निवर्तमान खेल मंत्री विजय गोयल का भी है, जिनसे खेल मंत्रालय छीन कर उन्हें संसदीय मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया है। इस डिमोशन को लेकर गोयल काफी निराश दिखे और उन्होंने अपने कार्यकाल को सफल बताते हुए कहा कि बतौर खेलमंत्री उन्होंने अच्छा काम किया।

गोयल ने अपने काम की सराहना करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री मुझे किसी और मंत्रालय की जिम्मेदारी देना चाहते है तो मुझे वह स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर मेरा कामकाज अच्छा नहीं होता तो वह मुझे मंत्रालय से हटा देते लेकिन मेरा कार्यकाल सफल रहा इसलिये मुझे दूसरे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
खेल मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल 13 महीनों का रहा, जिसे उन्होंने सफल बताया है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री के तौर अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में हर हितों को ध्यान में रखकर खेल संहिता को तैयार करने में काफी प्रगति की है। उन्होंने अपनी कई उपलब्धियों को गिनवाया। लेकिन सच्चाई यहीं है कि खेल मंत्रालय से हटाए जाने से वो दुखी है।












Click it and Unblock the Notifications