अभिषेक बनर्जी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार, कहा- मैं अन्य दलों के महासचिवों के साथ बहस में नहीं पड़ना चाहता
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की बयान पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं अन्य दलों के महासचिवों के साथ किसी बहस में नहीं पड़ना चाहता हूं।
पणजी, 22 जनवरी। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की बयान पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं अन्य दलों के महासचिवों के साथ किसी बहस में नहीं पड़ना चाहता हूं। मैं बहुत विनम्र कांग्रेस कार्यकर्ता हूं।

बता दें कि एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी ने पी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा था कि यदि गोवा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को हराने में नाकाम रही तो चिदंबरम को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस द्वारा गोवा में टीएमसी से गठबंधन करने से इंकार के बाद अभिषेक बनर्जी ने ये बात कही थी।
यह भी पढ़ें: अपने घर की छत पर मामूली निवेश कर शुरू करें ये बिजनेस, होगी मोटी कमाई
अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि टीएमसी के उपाध्यक्ष पवन वर्मा 24 दिसंबर को गठबंधन को लेकर चिदंबरम से मिले थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से इसको लेकर कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि चिदंबरम अपनी पार्टी के राजनीतिक हितों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि टीएमसी की तरफ से कोई ठोस ऑफर नहीं मिला, जबकि वर्मा ने लोधी रोड पर उनसे मुलाकात की और आग्रह किया। यह सही नहीं है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब बीजेपी को वोट देना है।' बनर्जी ने आगे कहा कि यदि गोवा चुनाव के परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाता है तो पी चिदंबरम को इसकी जिम्मेदीरी लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications