राहुल गांधी से पूछा- आपकी बायोपिक में हिरोइन कौन होगी? जवाब जान लीजिए

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में कॉलेज के छात्रों के साथ दिलचस्प बातचीत की। इस लाइव इंटरेक्शन में छात्रों ने राहुल गांधी से सब कुछ पूछा। उन्होंने राहुल से जॉब, कांग्रेस का घोषणापत्र, यहां तक कि उनका सबसे अच्छा दोस्त कौन है पूछा। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि कौन सी नायिका उनकी बायोपिक में अभिनय कर सकती है। इस पर राहुल ने कहा कि दुर्भाग्य से मैंने काम से ही शादी कर ली है। इसके अलावा राहुल ने कहा, 'मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी दोस्त है और हम एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं। यदि कभी कहासुनी की नौबत आई भी तो कभी वह पीछे हट जाती, तो कभी मैं पीछे हट जाता हूं।

राहुल गांधी से पूछा- आपकी बायोपिक में हिरोइन कौन होगी? जवाब जान लीजिए

राहुल गांधी से उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी के ट्वीट पर भी पूछा गया था क्योंकि उन्होंने केरल के वायनाड सीट से भी नामांकन भरा है। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश में अपने पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया था- मेरे भाई, मेरे सबसे प्यारे दोस्त और अब तक के सबसे साहसी व्यक्ति। वायनाड उनका ख्याल रखना। वह आपको निराश नहीं करेंगे। इस पर राहुल से पूछा गया कि उन्हें यह साहस कहां से मिला।

उन्होंने जवाब दिया- साहस अनुभव से आता है, जो भी मैंने सामना किया है और स्वीकार किया है। यदि आप सच्चाई को स्वीकार करते हैं, तो आपके पास साहस है। यदि आप एक झूठ को स्वीकार करते हैं, तो आपको डर है। प्रियंका गांधी पर उन्होंने कहा कि मेरी बहन मेरी सबसे करीबी दोस्त है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र देश के लोगों की अभिव्यक्ति है। उन्होंने साफ किया कि न्यूनतम आय योजना (न्याय) का मध्यम वर्ग पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो न्याय योजना के तहत गरीबों के बैंक खातों में सालाना 72 हजार रुपये जमा करने के लिए मध्यम वर्ग पर कर नहीं लगाए जाएंगे और न ही आयकर बढ़ाया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+