राधे मां ने कहा: मैं अपने भक्तों से प्यार करती हूं, आई एम प्योर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने के आरोप में कानूनी पचड़े में बुरी फंसी देश की सबसे ग्लैमरस धर्मगुरु राधे मां आज मीडिया के सामने आईं। प्रेस कांफ्रेंस कर राधे मां ने अपने उपर लग रहे आरोपों को झूठा ठहराया है। लाल रंग के लहंगा पहने और हाथ में त्रिशूल लेकर मीडिया के सामने आई राधे मां ने कहा कि ''मेरा कोई कसूर नहीं है। मैं मीडिया की और पुलिस की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं।

राधे मां ने कहा कि मैं अपने भक्तों को बहुत प्यार करती हूं। आपको बताते चलें कि राधे मां पर दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने राधे मां को समन भेजा है और उम्मीद जताई जा रही है कि 14 अगस्त को राधे मां से पूछताछ हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications