लोकसभा में पीएम के भाषण पर बोले राहुल गांधी- 'मैं संतुष्ट नहीं, उन्होंने एक भी जवाब नहीं दिया'

PM मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि PM ने एक भी जवाब नहीं दिया। उनके भाषण से सच्चाई दिखती है। अगर(अडानी) मित्र नहीं है तो उनको(PM) कहना चाहिए था कि जांच कराएंगे।

Rahul gandhi on PM Modi

Rahul gandhi on PM Modi: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद में रोज हंगामा हो रहा। मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अडानी का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार को जमकर घेरा। साथ ही सदन में पीएम मोदी और अडानी की एक तस्वीर दिखाई, जो काफी पुरानी थी। वहीं गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। उन्होंने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर कई बार हमला बोला। जिस पर अब राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पीएम मोदी के संबोधन के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं पीएम के भाषण से संतुष्ट नहीं हूं। पीएम ने एक भी जवाब नहीं दिया। उनके भाषण से सच्चाई दिखती है। अगर (अडानी) मित्र नहीं हैं तो उनको (PM) कहना चाहिए था कि जांच कराएंगे। शैल कंपनी, बेनामी पैसा घूम रहा है उस पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। इससे साफ है कि PM उनकी रक्षा कर रहे हैं।

भाषण का हिस्सा काटने पर कही ये बात

वहीं दूसरी ओर बुधवार को राहुल गांधी जब संसद पहुंचे तो मीडियाकर्मियों ने उनसे सदन की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया लेनी चाहिए। जिस पर राहुल ने पूछा कि आखिर उनके शब्दों को रिकॉर्ड से क्यों हट दिया गया। इसके बाद वो सीधे संसद भवन में चले गए। वहीं राहुल गांधी ने मंगलवार के अपने भाषण के कुछ हिस्से को ट्वीट किया। उसके साथ उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी, आप लोकतंत्र की आवाज को मिटा नहीं सकते। भारत के लोग आपसे सीधे सवाल कर रहे हैं। जवाब दीजिए।

पीएम मोदी बोले- ये निराशा ऐसे ही नहीं आई

संसद में पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि ये निराशा ऐसे नहीं आई, इस निराशा के पीछे कारण है, एक तो जनता का बार-बार हुकुम...2004 से 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई, इस पर निराशा नहीं होगी तो क्या होगी। 10 साल में महंगाई डबल डिजिट रही इसलिए अगर कुछ अच्छा होता है तो निराशा और उभर कर आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+