Hyderabad Water Crisis: गर्मी से पहले ही होने लगी पानी की टेंशन, अब 'PAANI' रखेगा हर बूंद पर नजर
Hyderabad Water Crisis: हैदराबाद में गर्मी की वजह से पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी के मौसम में संभावित पानी की कमी को देखते हुए जल बोर्ड पहले से ही अलर्ट मोड में है। हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) की ओर से अलर्ट और निर्देश भी जारी किया गया है। बोर्ड मार्च 2026 के पहले सप्ताह में 'PAANI' (Promote Awareness And Nurture Initiatives) नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है।
इस ऐप के जरिए पानी की बर्बादी, पाइपलाइन लीकेज और ओवरफ्लो जैसी समस्याओं की फोटो के साथ शिकायत दर्ज कर सकेंगे। नियमों के उल्लंघन या पानी के गलत इस्तेमाल पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस कदम का मकसद जल संरक्षण को बढ़ावा देना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Hyderabad Water Crisis: बोर्ड ने तैयार किया समर एक्शन प्लान
- गर्मी के मौसम में पानी की कटौती को देखते हुए बोर्ड ने 'समर एक्शन प्लान 2026' तैयार किया है। इस योजना के तहत 1,150 टैंकरों और 150 फिलिंग पॉइंट्स के माध्यम से जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पानी सप्लाई की जाएगी।
- अधिकारियों का कहना है कि मांग बढ़ने की स्थिति में भी सप्लाई को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
- इसके अलावा 23-24 फरवरी को हुई हल्की बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और सीवरेज लाइनों की सफाई का काम चल रहा है। इससे कुछ क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर सप्लाई में देरी हो सकती है।
PAANI App के जरिए होगी निगरानी
जल बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने आश्वासन दिया है कि इस गर्मी में शहर में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। पानी ऐप के जरिए लोगों के पानी इस्तेमाल करने की निगरानी होगी। इससे पानी की बर्बादी पर लगाम लगेगी। हैदराबाद में इस समय कोई बड़ा जल संकट नहीं है, लेकिन स्थानीय मरम्मत और मौसमी परिस्थितियों के कारण सीमित स्तर पर व्यवधान संभव है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी समस्या की सूचना आधिकारिक माध्यमों से दें।












Click it and Unblock the Notifications