'हैदराबाद में सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश', केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने जताई आशंका
Secunderabad Muthyal Temple: हैदराबाद ज़िले के सिकंदराबाद में सोमवार की सुबह मुथ्याल मंदिर में तोड़फोड़ की घटना घटी है, जिससे तनाव और आक्रोश की लहर फैल गई है, तो वहीं मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा इकाई के अध्यक्ष किशन रेड्डी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे हिंदू समुदाय का अपमान बताया है।
मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति ने तोड़ी मूर्ति
जी.किशन रेड्डी ने कहा कि आज सुबह करीब 4 बजे मुस्लिम समुदाय का एक व्यक्ति मंदिर में घुसा और माता की मूर्ति को नष्ट करने की कोशिश की, यह शर्मनाक है, कुछ लोगों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया'' , और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वह यहां चोरी करने नहीं बल्कि हिंदू समाज का अपमान करने आया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिकंदराबाद में नवरात्रि के दौरान हिंदू विरोधी ताकतों द्वारा कई मंदिरों और पंडालों में देवी दुर्गा की मूर्तियों को नष्ट ' करने की कई घटनाएं हुई हैं, जो राज्य सरकार की लापरवाही तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उसकी विफलता को दर्शाती हैं।
जताई हैदराबाद में दंगा भड़कने की आशंका
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने दावा किया कि लोकल लोगों के साथ मिलीभगत करके कुछ लोग जानबूझकर हैदराबाद में तनाव पैदा करने और सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के समक्ष उठाएंगे। इधर मूर्ति तोड़े जाने की घटना से नाराज भाजपा माधवी लता समेत दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया।
#WATCH | Union Minister and Telangana BJP president G Kishan Reddy says "...Today morning at around 4 AM, a person from the Muslim community entered the temple and tried to destroy the idol of Mata. This is shameful, some people saw him, caught him, and handed him over to the… https://t.co/JuJJIHCIVn pic.twitter.com/DGs3X9OZo2
— ANI (@ANI) October 14, 2024
हिरासत में लिया गया संदिग्ध आरोपी
ज्ञात हो कि आज सोमवार को मुथ्याल मंदिर में मंदिर के भीतर एक मूर्ति आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाई गई थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग तुरंत एकत्र होकर जिम्मेदार अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर एक व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया है, वह सुबह करीब 4.30 बजे मंदिर परिसर में प्रवेश करते दिखाई दिया था।












Click it and Unblock the Notifications