हत्यारे पुजारी के बच्चे की मां बनने वाली थी 'अप्सरा', परिजन बोले- 'कुछ दिन पहले ही कराया था गर्भपात'

Hyderabad priest news: हैदराबाद में एक पुजारी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को मैनहोल में फेंक दिया। मामला जब सामने आया तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। अब मृतका के परिजनों ने खुलासा किया है।

Hyderabad News

Hyderabad priest: हाल ही में हैदराबाद से एक चौंकाने वाले मामले में एक पुजारी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। पुजारी ने पहले प्रेमिका को मौत के घाट उतारा और फिर उसे मंदिर के पीछे किसी नाले में फेंक दिया।

अप्सरा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
हैरानी की बात है कि साईं कृष्ण नाम का ये पुजारी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। फिर भी अप्सरा के साथ प्रेम संबंध थे। जानकारी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। अब पुजारी के खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद सब हैरान हैं। इस बीच जानकारी मिली की अप्सरा गर्भवती थी और पुजारी ने एक दफा उसका गर्भपात भी कराया।

लगातार शादी का बना रही थी दबाव
पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अप्सरा पुजारी पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वो अच्छी तरह से जानती थी कि पुजारी शादीशुदा है। कुरुंगती अप्सरा पुजारी वेंकट सूर्य साई कृष्णा को शादी ना करने पर उसका खुलासा करने की भी धमकी दे रही थी, जिससे परेशान होकर पुजारी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला लिया।

पुजारी के बच्चे की मां बनने वाली थी
अब मामले में एक और नया खुलासा हुआ है कि अप्सरा पुजारी के बच्चे की मां बनने वाली थी। ये बात अप्सरा के परिजनों ने पुलिस को बताई। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि साईं कृष्णा ने उसका गर्भपात भी करवाया था। इस खुलासे के बाद पुलिस भी सन्न रह गई।

क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला है हैदराबाद के शमशाबाद के पास नरकुड़ा गांव का। यहां तीन जून की रात को पुजारी ने एक महिला को उसके घर से उठा लिया और उसकी बेरहमी से पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को अपनी कार की मदद से नाले में फेंक दिया। हैरानी की बात है कि इसके बाद खुद पुजारी ने अप्सरा की मां के साथ थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+