हैदराबाद: अंतर्राज्यीय हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 5 करोड़ की नकदी बरामद

नई दिल्ली। हैदराबाद पुलिस की वेस्ट जोन टाक्स फोर्स टीम ने मंगलवार को छापेमारी के दौरान हवाला का 5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हवाला की इस नकदी को लाने के लिए इस्तेमाल में लायी गयी 2 कारों और 1 बाइक को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोग अंतरराज्यीय हवाला करोबार चला रहे है।

Hyderabad police has busted an alleged illegal money transfer racket and seized Rs five crore

पुलिस के मुताबिक एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार रात 11 बजे टास्क फोर्स की टीम ने जुबली हिल्स इलाके में एक कार की तलाशी ली, इस कार में 5 करोड़ रुपये थे लेकिन इतने बड़े कैश को लेकर कोई दस्तावेज नहीं थे, जब पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि विपुल पटेल नाम का व्यक्ति हवाला का रैकेट चलाता है और गैर कानूनी तरीके से लोगों के रुपयों को ट्रांसफर करता है।

इन सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। गुजरात के रहने वाले ये लोग नगर के हैदरगुड़ा में अड्डा बनाकर हवाला रैकेट चला रहे थे। वाहन से जब्त पांच करोड़ की राशि आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। मामले की आगे की जाँच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+