हीरोइन बनाने की बात कह लड़कियों को बुला लेता, फिर शुरू होता गंदा खेल
हीरोइन बनाने की बात कह बुलाता था लड़कियां, फिर शुरू होता था गंदा खेल
कोलकाता। लड़कियों को मॉडलिंग कराने और फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे जिस्मफरोशी कराने का मामला सामने आया है। हैदराबाद का रहने वाला शख्स संजय कोलकाता में मॉडलिंग के नाम पर सेक्स रैकेट चला रहा था, ये मॉडलिंग के नाम पर बुलाकर लड़कियों को फंसा लेता था।
कोलकाता में चल रहा था रैकेट
ई-समय की खबर के अनुसार, हैदराबाद का संजय कुमार कोलकाता में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था। हैदराबाद पुलिस ने कोलकाता में उसके रैकेट का पर्दाफाश किया है। हाल ही में हैदराबाद से उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिससे पुलिस को कई अहम सुबूत मिले थे।
लड़कियों को करता था मजबूर
हैदराबाद से गिरफ्तार संजय के सहयोगी राजेश परियाल की निशानदेही पर बेंगलुरु के कंट्री यार्ड होटल से पुलिस ने कोलकाता की मॉडल को बचाया। इस मामले में राजेश की पत्नी आरती को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि संजय सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता था। वह मॉजलिंग के नाम पर लड़कियों को बुलाकर फिल्म के लिए डायरेक्टरों के पास जाने को मजबूर करता था। फिर लड़कियां फसंती चली जाती थीं।
ग्राहकों से वसूलता था एक लाख तक
पुलिस को यह भी पता चला है कि संजय के लिए एजेंट का काम करने वाला एक ऑटो ड्राइवर ग्राहकों से 1 लाख रुपये तक वसूल कर लेता था। ये लोग लड़कियों को एक शहर से दूसरे शहर मे भी ले जाते थे। पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है लेकिन रैकेट के मास्टरमाइंड संजय कुमार की अभी पुलिस को तलाश है।