हैदराबाद की हुसैन सागर झील गूगल मैप पर जय श्री राम झील हुई

नई दिल्ली। हैदराबाद में हुसैन सागल झील लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां झील के बीच में गौतम बुद्ध की बड़ी सी मूर्ति लगी हुई है। लोग यहं नाव पर बैठकर पहुंचते हैं। लेकिन गूगल मैप इस झील का नाम जय श्री राम सागर दिखने के बाद गूगल की मैपिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बाद में इसे सही कर दिया गया। लोग यह देखकर चकित थे के हुसैन सागर झील को कैसे जय श्री राम सागर झील के तौर पर गूगल मैप पर दिखाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने गूगल मैप की जमकर आलोचना की।

hussain sagar

एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके लिखा कि अब हैदराबाद की हुसैन सागर झील जय श्री राम सागर है, आश्चर्य की बात यह है कि गूगल इसे एडिट करने का विकल्प नहीं दे रहा है। बता दें कि हुसैन सागर झील को गुली कुतुब शाह ने 1563 में बनवाया था। गूगल के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने गूगल मैप को बेहतर बनाने के लिए काफी पैसा निवेश किया है, लोगों की स्थानीय जानकारी को शामिल करने और गूगल को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। गूगल की ओर से कहा गया है कि कभी-कभी लोग गलत सुझाव और नाकारात्मक जानकारी दे देते हैं, जिसे हम सही करते हैं।

गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि जब लोग गलत या नकारात्मक जानकारी देते हैं तो हम उसे जल्द से जल्द सही करने की पूरी कोशिश करते हैं। इससे पहले गूगल मैप पर सलारगंज पुल का नाम छत्रपति शिवाजी ब्रिज कर दिया गया था। यही नहीं ब्रिज के नीचे से गुजरने वाली नदी का ननाम भी बदल कर मूसी से मुचुकुंड कर दिया था। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि कुछ लोगों ने हुसैनसागर झील में मंदिर को प्वाइंट कर दिया था और लोग इसे जय श्री राम सागर कहने लगे, जिसके बाद हुसैन सागर को अंग्रेजी और तेलगू में सही किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+