Hyderabad: पति ने प्रेग्नेंट पत्नी का गला घोंटकर जान ली, सिर काटा, शरीर के टुकड़े कर नदी में बहा दिए
Husband killed his pregnant wife: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। 27वर्षीय महेंद्र रेड्डी ने अपनी 21 वर्षीय गर्भवती पत्नी बी स्वाति की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े कर मूसा नदी में फेंक दिया।
ताज्जुब की बात ये है कि महेंद्र रेड्डी ने स्वाति से 20 जनवरी 2024 को कुकटपल्ली के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। और शादी के एक साल बाद ही अपनी पत्नी को इस बेरहमी से मार दिया। यह घटना शनिवार को तेलंगाना के मेडिपल्ली में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी, महेंद्र रेड्डी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

गला घोंटा, शरीर के टुकड़े कर, नदी में बहाया
पुलिस ने बताया कि आरोपी महेंद्र रेड्डी, जो एक राइड-हेलिंग कंपनी में कैब ड्राइवर है, ने अपनी पत्नी स्वाति उर्फ ज्योति का गला घोंट दिया। बाद में उसने तेज धारदार हथियार से उसके सिर, हाथ और पैर अलग कर दिए। डीसीपी (मलकजगिरी ज़ोन) पीवी पद्माजा ने बताया कि उसने शरीर के कुछ हिस्सों को मूसी नदी में ठिकाने लगाया, जबकि धड़ को अपने कमरे में ही छोड़ दिया था।
3 बार में बॉडी को नदी में फेंक कर लगाया ठिकाने पर
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी ने शरीर के टुकड़ों को छोटे प्लास्टिक बैग में पैक किया और उन्हें नदी में फेंकने के लिए तीन बार गया। फिलहाल, पुलिस शरीर के बाकी हिस्सों को खोजने का प्रयास कर रही है। महिला के कटे हुए शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच को आगे बढ़ाने के लिए डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा।
मारने के बाद खुद पति ने गुमशुदगी की दर्ज करवाई थी शिकायत
पीड़िता स्वाति उर्फ ज्योति पिछले कुछ महीनों से अपने पति महेंद्र रेड्डी के साथ मेडिपल्ली में रह रही थी। यह क्रूर हत्या शनिवार को लगभग शाम 4:30 बजे हुई। पुलिस को उप्पल पुलिस स्टेशन से एक शिकायत मिली थी, जिसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना दी है।
डीसीपी पद्माजा रेड्डी ने बताया, "मामला मेडिपल्ली को सौंप दिया गया। पूछताछ के दौरान, उसने एक दिन पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने की बात कबूल की।" अपराध स्थल को सील कर सबूत जमा किए गए हैं और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कैसे पता चला कातिल का?
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार को हत्या के बारे में बताया था, जिसने पुलिस को सूचित किया। अन्य रिपोर्टों में कहा गया है कि उसने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि उसकी पत्नी लापता है, जिसके बाद बहन को शक हुआ और उसने रिश्तेदार को सूचित किया, जो आरोपी को पुलिस स्टेशन ले गया।
घरेलू हिंसा की शिकायत महिला ने की थी
पीड़िता ने अप्रैल 2024 में विकाराबाद में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, गाँव के बुजुर्गों ने मध्यस्थता कर सुलह कराई। विकाराबाद जिले के मूल निवासी यह दंपति पड़ोसी थे और जनवरी 2024 में उनकी शादी तय होने से पहले उनके बीच प्रेम संबंध थे।
क्यों की पति ने की पत्नी की हत्या?
शादी के बाद, वे हैदराबाद के बोडुप्पल में एक किराए के घर में रहने लगे। लेकिन लगभग एक महीने बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। पति महेंद्र को स्वाति के चरित्र पर शक था और उसने उसे कॉल सेंटर में अपनी नौकरी जारी रखने से रोक दिया।
इस साल मार्च में गर्भवती हुई स्वाति ने 22 अगस्त को अपने पति को बताया कि वह चेक-अप के लिए विकाराबाद में अपने घर जाएगी और वहीं रुकेगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने महिला की हत्या करने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications