कहीं रेप के दोषी का सिर होता है कलम, तो कहीं सात दिन में मौत, जानिए इन देशों का सख्त कानून
नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से पूरा देश गुस्से में है। हर कोई बस यही मांग कर रहा है कि रेप के आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। इन्हें ऐसी सजा दी जाए कि दूसरा कोई इस अपराध को करने के बारे में सोच भी ना सके। ऐसे में किसी का कहना है कि बलात्कारियों को जनता के हवाले किया जाए, तो किसी का कहना है कि जल्द से जल्द फांसी पर लटका दिया जाए।

रेप के दोषियों को कठोर सजा
जिन देशों की हम बात करने वाले हैं, वहां रेप के दोषियों को कठोर सजा दी जाती है, जिसके कारण यहां रेप के मामले बेहद ही कम हैं। लेकिन अफसोस की बात ये है कि हमारे देश में अपराधी फांसी की सजा पाने के बाद भी याचिका दायर कर सजा से बचने के लिए समय पा लेते हैं। जैसा कि निर्भया मामले में हो रहा है। चलिए अब हम ऐसे 14 देशों की बात करते हैं, जहां बलात्कार के दोषियों को रोंगटे खड़े कर देने वाली सजा दी जाती है।

चीन
चीन में बलात्कार करने वालों के खिलाफ काफी सख्त कानून है। ऐसे लोगों को यहां सीधे मौत की सजा दी जाती है। कई मामलों में बलात्कारियों को उनके जननांगों काटकर दंडित किया गया।

ईरान
ईरान में बलात्कारी को या तो जनता के बीच फांसी पर लटकाया जाता है या गोली से मार दिया जाता है। कई बार दोषी पीड़िता की अनुमति से मौत की सजा से बच निकलता है लेकिन उसे फिर भी या तो 100 कोड़े मारे जाते हैं या फिर उम्रकैद की सजा होती है।

नीदरलैंड
नीदरलैंड में किसी भी तरह के यौन शोषण, यहां तक कि महिला की अनुमति के बिना उसे किस करने को भी रेप माना जाता है। दोषी को 4 से 15 साल की जेल होती है। ये उसकी उम्र पर आधारित होती है। यहां किसी वेश्या के साथ यौन शोषण में भी 4 साल की ही सजा दी जाती है, जबकि कई देश वेश्या के साथ यौन शोषण को रेप नहीं मानते हैं।

फ्रांस
फ्रांस में दोषी को 15 साल से 30 साल तक की जेल होती है। उसे यहां टॉर्चर किया जाता है। ये सब पीड़िता को पहुंचाए गए नुकसान पर तय किया जाता है।

अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में पीड़िता को केवल 4 दिनों में न्याय दिया जाता है। दोषी के सिर में गोली मार दी जाती है।

उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है जहां लोगों को अधिक आजादी नहीं है। लेकिन ये जानकर हैरानी होगी कि यहां रेप पीड़िता को तुरंत न्याय दिया जाता है। यहां बलात्कारी के लिए रहम की कोई जगह नहीं होती, दोषी के सिर में एक स्कवाड द्वारा गोली मार दी जाती है।

रूस
रूस में रेप के दोषी को 3 साल से लेकर 30 साल तक की सजा दी जाती है। ये सजा पीड़िता को पहुंचे नुकसान पर आधारित होती है।

सऊदी अरब
सऊदी अरब में रेप के दोषी को ऐसी सजा दी जाती है जिससे किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं। यहां ट्रायल के कुछ दिनों बाद ही दोषी का सिर कलम कर दिया जाता है।

संयुक्त अरब अमीरात
चाहे यौन शोषण हो या फिर रेप, दोनों ही मामलों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मौत की सजा देता है। जिसमें दोषी को फांसी पर लटका दिया जाता है। यहां कोई रहम नहीं किया जाता, अगर रेप किया है तो सात दिन के भीतर मौत हो जाएगी।

भारत
भारत में एंटी-रेप बिल, 2013 पास होने के बाद रेप के दोषियों को लिए कठोर सजा का प्रावधान रखा गया। जिसमें 7 से 14 साल तक की जेल की बात की गई है। इसके अलावा कुछ मामलों में दोषी को मौत की सजा का भी प्रावधान है।

मिस्र
मिस्र में रेप को दोषी को वही सजा दी जाती है, जिसकी भारत के लोग मांग कर रहे हैं। यहां सार्वजनिक स्थानों पर उसे फांसी पर लटकाकर मार दिया जाता है। ताकि उसे ऐसी सजा मिलती देख लोग इस अपराध को करने से पहले सौ बार सोचें।

अमेरिका
अमेरिका में दो तरह का कानून है, राज्य कानून और संघीय कानून। अगर रेप का मामला संघीय कानून के तहत आता है तो दोषी पर जुर्माना लगता है और जेल की सजा होती है। अगर राज्य कानून के तहत आता है तो हर राज्य में अलग-अलग तरह की सजा का प्रावधान है।

नार्वे
यहां रेप के दोषी को 4 से 15 साल तक की जेल की सजा होती है, ये सजा पीड़िता को पहुंचे नुकसान पर आधारिक होती है।

इस्राइल
इस्राइल में बलात्कारी को न्यूनतम चार साल और अधिकतम 16 साल की जेल की सजा होती है।












Click it and Unblock the Notifications