Hyderabad Bullet Train: हैदराबाद को मिली 3 बुलेट ट्रेन की सौगात, मेट्रो सिटीज की होगी बेजोड़ कनेक्टिविटी
Hyderabad Bullet Train: देश के आम बजट 2026-27 तेलंगाना और खासतौर पर हैदराबाद के लिए रेलवे के लिहाज से ऐतिहासिक साबित हुआ है। केंद्र सरकार ने तेलंगाना को रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड ₹5,454 करोड़ आवंटित किए हैं। सबसे बड़ी घोषणा यह है कि हैदराबाद को देश के हाई-स्पीड रेल हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और आर्थिक ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।
हैदराबाद और तेलंगाना को मिली इस शानदार कनेक्टिविटी से अब पूरे प्रदेश के लोगों को रेलवे से सफर के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हैदराबाद से अब पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो सिटी तक पहुंचना काफी आसान होगा और हवाई किराये की तुलना में यह जेब पर भी कम दबाव डालेगा।

Hyderabad Bullet Train: हैदराबाद से जुड़ेंगे 3 बुलेट ट्रेन कॉरिडोर
बजट में देशभर के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा हुई है, जिनमें से 3 कॉरिडोर सीधे हैदराबाद से जुड़ेंगे
हैदराबाद-बेंगलुरु: सफर का समय घटकर लगभग 2 घंटे
हैदराबाद-चेन्नई: 2 घंटे 55 मिनट में तय होगी दूरी
हैदराबाद-पुणे: 1 घंटा 55 मिनट में तय होगा सफर
MMTS फेज-2 को मिली रफ्तार
इन प्रोजेक्ट्स से आईटी, फार्मा और इंडस्ट्री हब हैदराबाद को दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से अल्ट्रा-फास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे निवेश और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। हैदराबाद को मंदिर शहर यादगिरिगुट्टा से जोड़ने वाले MMTS फेज-2 (33 किमी) विस्तार के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इस परियोजना के शुरू होने से रोजाना लाखों यात्रियों को सस्ता और तेज लोकल ट्रांसपोर्ट मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा, 'आने वाले सालों में हैदराबाद भारतीय रेलवे के हाई-स्पीड नेटवर्क का सबसे अहम केंद्र बनेगा।" विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश शहर की रियल एस्टेट, पर्यटन और आईटी सेक्टर को नई ऊंचाई देगा।'
तेलंगाना के 40 स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास
तेलंगाना के 40 रेलवे स्टेशनों को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। इनमें आधुनिक वेटिंग लाउंज, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था शामिल होगी।
बीबीनगर-गुंटूर दोहरीकरण व विद्युतीकरण: ₹2,480 करोड़
विकाराबाद और निजामाबाद में नई बाईपास लाइनें
माल ढुलाई कॉरिडोर से इंडस्ट्री को सीधा फायदा












Click it and Unblock the Notifications