Hyderabad Bengaluru Highway: हैदराबाद से बेंगलुरु पहुंचेंगे 5 घंटे में, NH-44 अपग्रेड का मेगा ब्लूप्रिंट तैयार
Hyderabad Bengaluru Highway: दक्षिण भारत के दो बड़े टेक हब हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच यात्रा अब पहले से कहीं तेज और आसान होने जा रही है। नेशनल हाईवे 44 (NH-44) के मेगा अपग्रेड प्रोजेक्ट के बाद दोनों शहरों के बीच सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी। करीब 576 किलोमीटर की दूरी को महज 5 से 6 घंटे में पूरी होगी। फिलहाल यह 4 लेन हाईवे है और अब इसे अपग्रेड कर 6-लेन बनाने की तैयारी है। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है।
अभी 4-लेन हाईवे को 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर में बदला जाएगा। एक्सेस-कंट्रोल्ड का मतलब है कि हाईवे पर प्रवेश और निकास के लिए निर्धारित प्वाइंट होंगे। इससे बीच में अनियंत्रित कट या लोकल एंट्री नहीं होगी। इससे 100-120 किमी/घंटा की स्थिर रफ्तार संभव होगी और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Hyderabad Bengaluru Highway: ब्राउनफील्ड अपग्रेड का फैसला
सरकार ने नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बजाय मौजूदा मार्ग को ही आधुनिक बनाने का निर्णय लिया है।
- इस ब्राउनफील्ड मॉडल से भूमि अधिग्रहण कम होगा और लागत भी नियंत्रित रहेगी, साथ ही मौजूदा बुनियादी ढांचे का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
Hyderabad Bengaluru Highway: 10-लेन सेक्शन और बड़े इंटरचेंज
बेंगलुरु की ओर देवनाहल्ली से आंध्र प्रदेश सीमा पर कोडिकोंडा तक लगभग 90 किलोमीटर हिस्से को 10-लेन (6-लेन मुख्य मार्ग + 4-लेन सर्विस रोड) में विकसित किया जा रहा है। यह हिस्सा भारी यातायात को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कोडिकोंडा में एक विशाल क्लोवरलीफ इंटरचेंज बनाया जाएगा, जो इस कॉरिडोर को विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। साथ ही कुरनूल और अनंतपुर जैसे शहरों के पास नए बाईपास भी बनाए जाएंगे, ताकि शहरों के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम हो।
Hyderabad Bengaluru Highway Upgrade: वर्तमान स्थिति और टाइमलाइन
फरवरी 2026 तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार होने की उम्मीद है। भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 2026-27 तक इस पूरे कॉरिडोर को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अपग्रेड तेलंगाना में लगभग 210 किमी, आंध्र प्रदेश में 260 किमी और कर्नाटक में 106 किमी तक फैला होगा। परियोजना के पूरा होने पर यह कॉरिडोर दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा और औद्योगिक व लॉजिस्टिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications