'मैडम, मेरी पत्नी नहाती नहीं है, मैं उसके साथ नहीं रह सकता, तलाक दिला दो'

पति का कहना है कि वो शैंपू लाकर देता है तो पत्नी नहाने के बजाय उस शैंपू से चादर धो देती है।

नई दिल्ली। अभी तक आपने पति-पत्नी के बीच तलाक की कई वजहें सुनी होंगी। कहीं दहेज तलाक का कारण बनता है तो कहीं पति या पत्नी के अफेयर की वजह से तलाक हो जाता है। कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां सोशल मीडिया यानी वॉट्सएप या फेसबुक पर चैटिंग को लेकर भी पति-पत्नी के बीच बात बिगड़ जाती है और तलाक की नौबत आ जाती है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां तलाक की वजह बेहद अजीब है। यहां एक पति अपनी पत्नी से इसलिए तलाक लेना चाहता है क्योंकि उसका कहना है कि उसकी पत्नी नियमित तौर पर नहाती नहीं है।

'शैंप लाता हूं तो उससे चादर धो देती है'

'शैंप लाता हूं तो उससे चादर धो देती है'

मामला पटना के मसौढ़ी इलाके का है। यहां एक पति ने अपनी अर्जी में गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी से उसे तलाक दिलाया जाए। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी नियमित तौर पर ना रोज नहाती है और ना ही बोल धोती है। पति का कहना है कि वो बाहर से उसके नहाने के लिए बढ़िया शैंपू लाकर देता है तो पत्नी उस शैंपू से नहाने के बजाय चादर धो देती है। उसका कहना है कि पत्नी की इस आदत की वजह वो काफी परेशान रहता है। पति के मुताबिक, रोज बाल ना धोने की वजह से उसके सिर में जुएं पड़ गई हैं। वहीं, पत्नी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए महिला आयोग में शिकायत की है।

महिला आयोग पहुंचा मामला

महिला आयोग पहुंचा मामला

दरअसल, पति पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले किसी बात पर अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पत्नी ने महिला आयोग में अपने पति की शिकायत की और घरेलु हिंसा का आरोप लगाया। महिला आयोग ने पत्नी की शिकायत पर पति को नोटिस भेजकर पेश होने के लिए कहा। इसके बाद बीते मंगलवार को पति महिला आयोग के दफ्तर पहुंचा। पति ने महिला आयोग के समक्ष बताया कि वो अपनी पत्नी से इसलिए परेशान है क्योंकि वो रोज नहाती नहीं है। पति का कहना है कि उसे उसके शरीर से बदबू आती है और इसलिए वो अपनी पत्नी के साथ अब नहीं रह सकता। पति ने बताया कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है।

पत्नी बोली, मैं तो मायके में भी ऐसी ही थी

पत्नी बोली, मैं तो मायके में भी ऐसी ही थी

पति ने बताया कि करीब एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी और तभी से उसकी पत्नी नियमित तौर पर नहीं नहाती है। उसने कहा कि उसकी शादी झूठ बोलकर कराई गई थी। शादी के बाद से ही वो इस बात को लेकर काफी परेशान रहता है। वहीं, पत्नी का कहना है कि वो अपने मायके में भी ऐसे ही रहती थी। महिला आयोग ने पत्नी को अपनी इस आदत में सुधार के लिए एक महीने का समय दिया है। यदि फिर भी स्थिति में सुधार नहीं होता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग ने दोनों की बातें सुनने के बाद फिलहाल पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया है। हालांकि दोनों को तीन महीने बाद अप्रैल में फिर से बुलाया गया है। महिला आयोग ने पति को हिदायत दी है कि वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट ना करे और प्यार से समझाए।

सेल्फी भेजी, मिला तलाक

सेल्फी भेजी, मिला तलाक

आपको बता दें कि हाल ही में तलाक का एक और अजीब मामला सामने आया था। दरअसल एक पत्नी ने अपने पति को खुश करने के लिए उसे अपनी एक सेल्फी भेजी। इस सेल्फी को देखकर पति ने खुश होने के बजाय पत्नी ने तलाक मांग लिया। मामला कुछ यूं था कि पत्नी ने अपने पति से कहा कि वो अपने ऑफिशियल काम से कुछ दिनों के लिए बाहर जा रही है। महिला ने वहां जाने के बाद होटल के कमरे से पति को अपनी एक सेल्फी भेजी। सेल्फी में महिला जमीन पर बैठी हुई थी। इस तस्वीर को देखने के बाद पति ने पत्नी से कुछ और फोटोज की डिमांड की, लेकिन जैसे ही महिला ने अपनी दूसरी फोटो भेजी, पति हैरान रह गया। दरअसल तस्वीर को करीब से देखने के बाद पति को एहसास हो गया कि उसकी पत्नी के साथ होटल के कमरे में कोई और भी शख्स मौजूद है। पत्नी की तस्वीर की सच्चाई जानकर उसने महिला से तलाक मांग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+