इलेक्ट्रीशियन ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर की पत्नी की हत्या, फिर दर्ज करवाई लापता होने की रिपोर्ट

नई दिल्ली, 18 अगस्त: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक इलेक्ट्रीशियन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को शिराडी घाट में फेंक दिया। फिर आरोपी पति पुलिस के पास पहुंचा और उसने अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल शुरू की तो कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं।

husband

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान पृथ्वी राज सिंह के रूप में हुई है, जिसने नौ महीने पहले ही ज्योति कुमारी से शादी की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वो अपनी पत्नी से नाराज था, इस वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। जब उसकी नाराजगी की वजह पूछी गई तो आरोपी ने कहा कि उसने अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने को कहा था, लेकिन वो बार-बार मना कर रही थी। इस वजह से उसको गुस्सा आ गया।

आरोपी ने आगे कहा कि जब उसकी शादी हुई तो लड़की के घर वालों ने उसकी उम्र को लेकर झूठ बोला था। उस दौरान उसकी उम्र 28 बताई गई लेकिन बाद में पता चला कि वो 38 साल की है, जो उसकी उम्र से 10 साल ज्यादा थी। इस वजह से दोनों में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बन पाया। उसकी पत्नी उसके मां-बाप को असभ्य जानवर कहकर बुलाती थी।

पृथ्वी के मुताबिक एक दिन उसको अपनी पत्नी पर बहुत गुस्सा आया, इस वजह से उसने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने अपने दोस्त समीर कुमार को बिहार से बुलाया था। 3 अगस्त को दोनों उडुपी गए और वहां पर ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश फेंक दी। फिर उसने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उसने कहा कि ज्योति कई बार घर से निकल जाती थी और फिर खुद लौट आती थी, लेकिन इस बार वो नहीं आई। हालांकि बाद में पुलिस को उस पर शक हुआ, तब जाकर सारा राज खुला। पुलिस उसको गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+