घर में गड्ढा खोद पत्नी को दफनाया, पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट तो खुला ये राज
पति ने पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसका एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था और पत्नी को इस बात की भनक लग चुकी थी।
सोलापुर। प्यार में अड़चन बन रही पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश को पति ने घर के अंदर ही दफना दिया, इसके बाद पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दाखिल कराके प्रेमिका के साथ मौज मस्ती करने में बिजी हो गया। लेकिन पति एक बात भूल गया कि अपराध कैसा भी हो एक न एक दिन बाहर जरूर आता है। एक पुलिस मित्र के जरिए इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मित्र द्वारा इस घटना की जानकारी मिली और घर में दफन की गई पत्नी की लाश को कब्र से बाहर निकालने के बाद परिसर के लोग हक्काबक्का रह गए।

महाराष्ट्र के सोलापुर में ये दिल दहला देने वाली घटना घटी है। सोलापुर के वलसंग में एक पति ने पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसका एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था और पत्नी को इस बात की भनक लग चुकी थी। पत्नी ने पति के रिश्ते का विरोध भी किया था। पति ने पत्नी को अपने रास्ते से हटा देने का फैसला कर लिया और एक दिन मौका मिलते ही पत्नी की घर में ही हत्या कर दी और घर में गड्ढ़ा खोदकर पत्नी की लाश को वहां पर दफना दिया।
आरोपी पति नरहरी का प्रियंका (काल्पनिक नाम) के साथ प्रेम संबंध थे। नरहरी की पत्नी प्रवलिका उर्फ सोनी नरहरी श्रीमल ये दोनों के प्यार के बीच में आ रही थी, इसलिए पति ने 12 अगस्त को पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद नरहरी ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन पुलिस जांच में कुछ अलग ही सच्चाई बाहर आई। एक पुलिस मित्र ने पुलिस को जानकारी दी कि नरहरी की पत्नी गुमशुदा नहीं है, बल्कि उसकी हत्या कर दी गई और लाश घर में छुपा दी गई है।
वलसंग पुलिस स्टेशन के सह पुलिस निरीक्षक सोल कांबले को वलसंग में एक पुलिस मित्र ने फोन करके महिला हत्या की साजिश की जानकारी दी थी। उसके बाद पुलिस ने घर में खुदाई करके महिला की लाश को बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने नरहरी श्रीमल को हिरासत में ले लिया है और उसकी प्रेमिका प्रियंका अब तक फरार है।












Click it and Unblock the Notifications