पत्नी की यौनेच्छा से परेशान पति ने कर दी पत्नी की हत्या,पुलिस के सामने किया सरेंडर
Recommended Video
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और लाश को घर के किचन में दफना दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद वो न को वहां से फरार हुआ और न ही बात छुपाई बल्कि अगले दिन पुलिस स्टेशन जाकर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूलते हुए उसने इस हत्या के पीछे जो वजह बताई वो बेहद चौंकाने वाली थी। पत्नी की यौनेच्छा से परेशान पति ने उसकी हत्या कर दी और लाश को घर के किचन में दफना दिया।
पत्नी की यौनेच्छा के चलते कर दी हत्या
30 साल के आरोपी ने बताया कि साल 2011 में उसकी शादी हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा भी है। लेकिन उसकी पत्नी निम्फोमेनिया नाम की बीमारी से पीड़ित थी। ऐसी बीमारी जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति में यौनेच्छा काफी प्रबल हो जाती है। इसी बीमारी की वजह से पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
पत्नी की बीमारी से था परेशान
उसने पुलिस के सामने बताया कि पत्नी की बीमारी की वजह से वो अधिकतर समय कामुकता से परेशान रहती थी। वो किसी भी वक्त शारीरिक संबंध बनाने के लिए डिमांड रखती थी। ऐसा नहीं करने पर वो उसे धमकी देती थी। कभी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने की धमकी देती तो कभी मारपीट की धमकी देती। पत्नी की बीमारी के चलते वो बेहद परेशान था।
दोस्त उड़ाते थे मजाक
इतना ही नहीं पत्नी की यौनेच्छा को पूरा करने के लिए उसने कई बार अपने दोस्तों को बुलाकर अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करवाई। लेकिन इस बीमारी की वजह से उसकी पत्नी की डिमांड बढ़ने लगी और वो रोज-रोज ऐसे डिमांड रखने लगी। जिसकी वजह से वो परेशान हो गया था। उसके दोस्त भी उसका मजाक उड़ाने लगे थे। उस दिन इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद पति ने लोहे की रॉड से पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को किचन में दफना दिया और खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर अपना अपराध कबूल कर लिया।