Bipasha Basu Birthday: करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा को इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। बोल्ड और खूबसूरत बिपाशा बसु आज भी अपनी असल उम्र से काफी छोटी दिखती हैं। बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी समय व्यतीत करते हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े अपने खास पल भी अक्सर शेयर करते रहते हैं। अब बिपाशा बसु के जन्मदिन पर करण सिंह ग्रोवर ने उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें एक ट्रू गॉडेस कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी में आने और उसे खुशियों से भर देने के लिए बिपाशा को धन्यवाद कहा है।
'आप हर ओर से अनंत हैं'
बिपाशा बसु को अपनी बेबी गर्ल कहते हुए करण सिंह ग्रोवर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'एक गॉडेस होने के साथ ही आप हर ओर से अनंत हैं। आपके दो पहलू हैं जो सभी को प्रभावित करते हैं... पहला आपकी खूबसूरती और दूसरा असीम और बिना शर्त प्यार करने के लिए आपकी अनोखी शक्ति। आप मेरी गॉडेस हैं, जो बिना शर्त प्यार करती हैं। यह दिन हमेशा से ही हर साल का सबसे खास दिना था, है और हमेशा रहेगा।'
खुद को बताया सबसे खुशनसीब शख्स
अपनी पोस्ट में करण आगे लिखते हैं, 'जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो मेरी बेबी गर्ल बिपाशा बसु। पैदा होने और जिसे भी छुएं उसकी जिंदगी रोशन करने के लिए आपका धन्यवाद। धन्यवाद मुझे इस मल्टीयूनिवर्स का सबसे खुशनसीब शख्स बनाने के लिए।' इसके साथ ही करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पोस्ट में कुछ टैग भी इस्तेमाल किए। जैसे #monkeylove #itsmonkeysbirthday #monkeyprincess #goddess. उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर बहुत से सेलिब्रिटी कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नए साल पर ऐसे किया था विश
इससे पहले नए साल के मौके पर भी करण ने बिपाशा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में अपने प्यार इजहार किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'आप किसी भी जश्न से ऊपर हैं, किसी भी इवेंट से ऊपर हैं, इस पल से भी ऊपर हैं और किसी अन्य मोशन से भी। आपका प्यार और मौजूदगी समय से भी ऊपर हैं। आपके बिना ना कुछ शुरू होता है और ना कुछ खत्म। हर चीज स्थिर हो जाती है। चाहे वह मदर नेचर हो या फादर टाइम। मैं हर तरह से आपको प्यार करता हूं। आपको नए दिन की शुभकामनाएं।'
एनसीबी के सामने पेश नहीं होंगी अर्जुन रामपाल की बहन कोमल, वकील के जरिए भेजा अपना जवाब