रंगे हाथ पकड़ने के बाद पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड से बोला पति- 10 लाख दो, कुछ भी करो
रंगे हाथ पकड़ने के बाद पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड से बोला पति- 10 लाख दो, कुछ भी करोरंगे हाथ पकड़ा तो पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड से बोला पति- 10 लाख दो, कुछ भी करो
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शख्स ने पत्नी को एक दूसरे शख्स के साथ उस समय देख लिया जब दोनों बेडरूम में थे। इस पर मामले को खत्म करने के लिए इस शख्स ने पत्नी के प्रेमी से दस लाख रुपए की मांग कर डाली। शख्स ने पत्नी और उसके प्रेमी से कहा कि उसे दोनों का रिश्ते से कोई एतराज नहीं लेकिन उसे इस बात को दबाने के लिए दस लाख रुपए चाहिएं।
पति को हो गया था शक
मामला मस्तरी थानाक्षेत्र के ओखर गांव की है। यहां रहने वाली 35 साल की महिला का दूसरे गांव के एक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था । महिला के पति विमल को इसको लेकर शत हो गया। पत्नी के अजीब अजीब बहाने कर घर से जाने पर उसन उसका पीछा किया। जिसके बाद उसे पता चला कि उसका ईश्वर नाम के शख्स से प्रेम चल रहा है।
महिला को घर से निकाला
महिला के संबंधों की जानकारी होने पर विमल ने पत्नी को घर से निकाल दिया। इस पर महिला अपने प्रेमी के घर चली गई और वहीं रहने लगी। इस पर उसने दस लाख रुपए में मामले को खत्म कर लिया। इस पर दोनों ओर से सहमति भी बन गई लेकिन मामला तब बढ़ा जब रविवार को वो पत्नी को लेकर थाने पहुंच गया।
अपने डांस स्टेप से ट्रैफिक कंट्रोल करता है ये पुलिसकर्मी, वायरल हो रहा वीडियो
दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज
रविवार को विमल पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और ईश्वर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी होने पर ईश्वर ने भी विमल के खिलाफ धमकी देकर दस लाख रुपए लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।