VIDEO: पति ने पत्नी पर किया खूनी हमला, लोगों का बनाया गया वीडियो वायरल

अपना मानसिक संतुलन खो बैठा एक खून सवार पति, पत्नी को जान से मारने की ही ठान बैठा। फिरोज की पत्नी ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो वहां नागरिक जमा हो गए।

पुणे। पुणे में एक पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की वजह से चाकू से हमला किया और ये हमला उसने एक खुले मैदान में नागरिकों के सामने किया। नागरिकों और पुलिस की मदद से महिला को पति के चंगुल से बचा लिया गया। हमले के दौरान पति-पत्नी का ये वीडियो नागरिकों द्वारा ही बनाया गया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और पत्नी को बचा लिया।

VIDEO: पति ने पत्नी पर किया खूनी हमला, लोगों का बनाया गया वीडियो वायरल

पुणे के पिंपरी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना घटी। पत्नी के बाल पकड़कर चाकू से वार करके हत्या का मन बना चुके पति के चंगुल से पत्नी को काफी जद्दोजहद के बाद छुड़वाया गया। अपना मानसिक संतुलन खो बैठा एक खून सवार पति, पत्नी को जान से मारने की ही ठान बैठा। फिरोज की पत्नी ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो वहां नागरिक जमा हो गए। जिसकी वजह से महिला की जान बच सकी। पत्नी के पेट और गले पर चाकू से वार करते आरोपी पति को नागरिकों ने पुलिस को बुलाकर पकड़ने में मदद की।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फिरोज अली शेख (30) और फरहान शेख (26) दोनों पति-पत्नी पिंपरी-चिंचवड के अजमेर परिसर में रहते हैं। फिरोज अपनी पत्नी फरहान को घूमाने ले जाने के बहाने मोशी परिसर के खुले मैदान में ले गया और उस पर चाकू से हमला किया। अपनी जान बचाने के लिए पत्नी ने नागरिकों से मदद के लिए गुहार लगाई। नागरिक महिला की मदद के लिए पहुंचे, आरोपी पति के हाथ में चाकू था और वो लोगों को भी धमकी दे रहा था कि ये हम दोनों के बीच की बात है जो भी बीच में आएगा वो उसका भी खून कर देगा। नागरिकों ने घटना की नजाकत को ध्यान में रखते हुए तुरंत पुलिस को कॉल किया।

नागरिकों और पुलिस ने फिरोज को बातों में उलझाए रखा और किसी तरह से पत्नी को छुड़वाया। आरोपी पति को तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पत्नी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। दोनों के तीन बच्चे हैं और दंपति की शादी को 10 साल हो चुके हैं। फिरोज को फरहान पर शक था कि उसका किसी और के साथ प्रेमसंबंध हैं। जिसकी वजह से ये सारा तमाशा हुआ।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+