अवैध संबंध के चलते पत्नी को दी बेरहम सजा, फिर भी शांत नहीं हुआ गुस्सा तो किया ऐसा

रायपुर/कोरिया। पत्नी के गैर मर्द के साथ अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने छह साल के मासूम बेटे का भी गला काटकर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। पड़ोसियों को जब चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी तो घर का अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। तीनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

husband attack his wife and children for their relation

घटना कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां का रहने वाले गुलाब सिंह अपनी पत्नी रामकुमारी व 6 साल के बेटे गणेश के साथ रहता है। गुलाब को अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था। उसे लगता था कि उसकी अनुपस्थिति में पत्नी गैरमर्द से संबंध बनाती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि गुलाब के ऊपर हैवान सवार हो गया और उसने घर में रखा चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसने पत्नी का गला रेत दिया। इतने से भी उसकी हैवानियत खत्म नहीं हुई तो उसने 6 साल के मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा और उसका भी गला लहूलुहान कर दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तीनों की हालत गंभीर है ऐसे में किसी से पूछताछ नहीं की जा सकी है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि कई महीनों से गुलाब सिंह अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाता रहता था। जिसे उसकी पत्नी गलत बताकर मायके चले जाने की बात कहती थी। दोनों के बीच लड़ाई हर दिन होती थी लेकिन ये उम्मीद नहीं थी कि शक के आधार पर गुलाब इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+