ICJ के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने बनाई एलओसी पर भारतीय सैनिकों की हत्या की योजना
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में पहले कदम पर शर्मिंदा होने के बाद अब पाकिस्तान ने एलओसी पर कमांडो तैनात कर दिए हैं। पाक आने वाले दिनों में कर सकता है भारतीय सैनिकों की हत्या।
श्रीनगर। गुरुवार को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव के केस में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान की आर्मी ने एलओसी पर कमांडो तैनात कर दिए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत की सेनाओं ने एलओसी पर पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप या एसएसजी कमांडोज को देखा है जोकि पाकिस्तान आर्मी का हिस्सा हैं। हाल ही में इन्हें एलओसी पर तैनात किया गया है।

एलओसी पर पाक ने तैनात किए कमांडो
सूत्रों की ओर से जो जानकारी आई है उसके मुताबिक पाकिस्तान ने एलओसी पर काफी करीब कमांडोज तैनात किए हैं। पाक आने वाले दिनों में और आक्रामक हो सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान ने बॉर्डर एक्शन टीम यानी बैट को भी अपने साथ रखा है। आईसीजे में मिली हार के बाद एलओसी पर एसएसजी कमांडो की मौजूदगी यह बताने के लिए काफी है कि पाकिस्तान किसी भी तरह से बातचीत या फिर शांति के मूड में नहीं है। वह सिर्फ सेना का प्रयोग करने की इच्छा रखता है। एक टॉप आर्मी ऑफिसर की ओर से कहा गया है कि एसएसजी का डेप्लॉयमेंट एलओसी और बॉर्डर पर काफी तेजी से हुआ है। माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में एसएसजी की ओर से भी कई बार घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं। एसएसजी के डेप्लॉयमेंट के साथ ही अब यह बात भी साफ है कि आने वाले समय में एलओसी पर खतरा बढ़ने वाला है।
सेनाएं जवाब देने को तैयार
इससे पहले आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने फारवर्ड पोस्ट पर तैनात ट्रूप्स को बैट की ओर होने वाले हमलों को लेकर ब्रीफ किया। इसके अलावा एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भी एयरफोर्स के 12,000 ऑफिसर्स को चिट्ठी लिखकर उन्हें किसी भी पल जंग के लिए तैयार रहने को कहा है। इससे पहले रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी जानकारी दी थी कि सेनाएं दुश्मन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में पाकिस्तान की ओर से लोगों को कश्मीर में खासकर साउथ कश्मीर में घुसपैठ कराने की कोशिशें हो रही हैं। ऐसे में यह सबसे अहम है कि किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जाए।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications