एक किसान से उपराष्ट्रपति बनने का सफर अद्भुत, सबको साथ लेकर चलूंगा: वेंकैया नायडू
नई दिल्ली। वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश के 13वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।
ब्रेकफास्ट में नॉनवेज खाते हैं नायडू, खेलते हैं बैडमिंटन
वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो पूर्ववर्ती उपराष्ट्रतियों द्वारा सेट किए गए मानक को बरकरार रखेंगे और पद पर रहते हुए संविधान की रक्षा करूंगा।। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी मुझे समर्थन दिया मैं उनका दिल से आभार प्रकट करता हूं। मैं सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करुंगा।
वहीं वेंकैया नायडू की बेटी, दीपा वेंकेट ने कहा कि मेरे पिता राजनीति को विचारधारा की चीज मानते हैं। वो किसी से व्यक्तिगत तौर पर कोई बैर नहीं रखते। इसी गुण ने आज उन्हें जीत दिलाई है।
He believes politics is based on ideology nothing else,no personal enemies,this made him victorious: Deepa Venkat, #VenkaiahNaidu's daughter pic.twitter.com/G3ugIhWWox
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
वेंकैया नायडू को दिल से शुभकामनाएं। वह एक अनुभवी नेता हैं। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
Heartfelt congratulation to #VenkaiahNaidu. He is an experienced politician, wish him great success: AP CM Chandrababu Naidu pic.twitter.com/FPFT9CblmY
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
इस अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें शाल और गुलाब का फूल भेंट देकर शुभकामनाएं दी, देखें वीडियो-
#WATCH PM Modi felicitated Vice President elect Venkaiah Naidu on winning election #VicePresidentialElection pic.twitter.com/1SdlbIlF8s
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017