सपने में प्रकट हुईं देवी ने मांगी बली, बाप ने चढ़ा दिया बेटे का सिर
गुवाहाटी।
असम में एक व्यक्ति ने अपने 13 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। हत्या की यह घटना मानव बलि मानी जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो कर बच गए। असम के तिनसुकिया जिले के गुइजन गांव में बुधवार को यह घटना घटी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी परसुराम कोइरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। id="toptextpromo">पुलिस
ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने खुद को देवी दुर्गा का भक्त बताते हुए कहा कि हाल ही में उसके सपने में देवी प्रकट हुई और मानव बलि की मांग की। पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह परसुराम ने अपने घर के बाहर स्थित मंदिर में देवी की पूजा की और उसके बाद अपनी पत्नी लखी कोइरी (38), बेटे बीरू (13) और बेटी शिबानी (10) की सोते हुए में ही हत्या करने की कोशिश की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
अधिकारी ने कहा कि जहां बीरू की तत्काल मौत हो गई, वहीं उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि मां और बेटी को डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से दिमागी तौर पर बीमार है और अंधविश्वास के कारण उसने बलि दी होगी।











Click it and Unblock the Notifications