ट्रेन में सनी लियोनी के साथ थे शाहरुख, देखने वालों में मची भगदड़, एक व्यक्ति की मौत दो घायल
जैसे ही ट्रेन वडोदरा स्टेशन पर पहुंची तो भीड़ शाहरुख खान और सनी लियोनी को देखने के लिए बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ की वजह से पुलिस को लाठीचार्ज भी करनी पड़ी।
वडोदरा। इन दिनों शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म रईस के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म का प्रमोशन भी वह एक खास अंदाज में कर रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म का प्रमोशन करने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। अपने प्रमोशन के तहत जैसे ही वह वडोदरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, तो वहां पर उनके चाहने वालों की भीड़ लगी हुई थी। जैसे ही शाहरुख वहां पहुंचे तो भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। दरअसल, शाहरुख खास मुंबई से अपनी टीम के साथ बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन से अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर निकले थे।

इस टीम में सनी लियोनी भी मौजूद हैं और बताया जा रहा है कि वह बाहर लगी लोगों की भीड़ देखकर चौंक गई थीं। जैसे ही ट्रेन वडोदरा स्टेशन पर पहुंची तो भीड़ शाहरुख खान और सनी लियोनी को देखने के लिए बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ की वजह से पुलिस को लाठीचार्ज भी करनी पड़ी, जिसमें 2 लोगों के घायल होने की खबर है। शाहरुख खान मुंबई से दिल्ली के लिए निकले हैं और मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेवले स्टेशन पर पहुंचेगी। उनकी टीम में निर्माता रितेश सिधवानी, निर्देशक राहुल ढोलकिया भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- मथुरा: ड्रीमगर्ल के इलाके में किसी दल ने पूरे नहीं किए सपने, मतदाताओं ने दी चेतावनी
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यह खास तरीका इसलिए भी अपनाया है क्योंकि देश की जनता का रेलगाड़ी से एक खास लगाव है और वह देश की जनता से जुड़ने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर आप ट्रेन की बोगी के बाहर लगे रिजर्वेशन चार्ट की इस तस्वीर को ध्यान से देखें तो उसमें शाहरुख खान, सनी लियोनी, राहुल ढोलकिया और रितेश सिधवानी का नाम लिखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications