शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी का कड़ा कदम, डीयू के पांचों निलंबित कर्मचारियों को 'बहाल' करने की अपील

इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की शिक्षा से संबंधित जानकारी लीक करने के आरोप में दिल्ली विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। दिल्ली विश्वविद्यालय में संयुक्त अध्यक्ष छात्र कल्याण एवं मीडिया समन्वयक मलय नीरव ने कहा, ''स्कूल ऑफ ओपन लर्निग के पांच शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को गोपनीय फाइल देखने और उसकी जानकारी लीक करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।'' उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी संभाग अधिकारी से निचली श्रेणी के हैं।
शैक्षणिक योग्यता को लेकर ईरानी तब विवादों में आ गईं जब नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें मानव संसाधन विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंप दिया गया। इस मामले को तूल देते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि स्मृति ईरानी ने अपने शपथपत्र में शक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications