पूर्वा एक्सप्रेस हादसा: ये हैं हेल्पलाइन नंबर्स, 13 ट्रेनों का रूट बदला, 11 हुईं रद्द
नई दिल्ली। हावड़ा से दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। कानपुर के पास रूमा गांव में ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 4 डिब्बे पलट गए। हादसे में करीब 45 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए कानपुर भेज दिया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक घायलों में से 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
हेल्पलाइन नंबर ( हावड़ा)
(033)
26402241
26402242
26402243
26413660
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर हेल्प लाइन नंबर
05412
253232
02773678
फतेहपुर
05180
1072
05280
222025
RLY
222436
कानपुर
0512-1072
2323015
2323016
2323018
टूंडला
05612220337
220338
इटावा
05688266382
05688266383
अलीगढ़
05712403458
वहीं हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 13 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। साथ ही 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।