AC में पानी कहां से आता है? जबकि उसमें भरा भी नहीं जाता, जानें वजह
Water In AC: भीषण गर्मी हो और राहत न मिल रही हो तो फिर एसी से अच्छा कुछ नहीं। अगर आप बाहर धूप से आते हैं और आपको राहत की जरूरत होती है तो आप एसी वाले कमरे में जाते हैं। चलिए यह तो हुई एसी की खूबी। लेकिन एसी (AC) में चल रही प्रक्रिया हमें कभी-कभी सोचने पर भी मजबूर कर देती है। आप एसी ऑन करने के बाद यह गौर करते होंगे कि AC से पानी निकल रहा है। जबकि AC में पानी डाला भी नहीं जाता है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि एसी में पानी कहां से आता है या एसी में पानी कहां से बन जाता है।
एसी में पानी कहां से आता है? (how water comes in AC)
दरअसल, गर्मी में जब एसी चलता है तो उसमें लगी कॉइल के जरिए हवा ठंडी होती है। जब AC हवा को खींचता है तो साथ में नमी को भी खींचता है। वहीं कॉइल के अंदर के रसायन बार-बार वाष्पित होते हैं और संघनित होते हैं, जिससे कॉइल ठंडी हो जाती है। इसके बाद कॉइल AC द्वारा खींची गई हवा को ठंडा करती है। यह ठंडी कॉइल हवा से नमी को बाहर निकाल देती हैं। और यही नमी पानी के रूप में तब्दील हो जाती है। जब हवा कॉइल्स पर संघनित होती है, तो यह पानी को उसी तरह बाहर निकाल देती है, जिस तरह सोडा के ठंडे कैन पर हवा संघनित होकर किनारों पर नमी पैदा करती है। कभी कभी जब आप एसी से पानी को खाली करते हैं तो बाल्टी भी भर जाती है।

एसी से पानी क्यों टपकता रहता है? (Why Water Leakage From AC)
एसी की पाइप में ठंडी गैस के प्रवाह से पाइप की सतह भी बिल्कुल ठंडी हो जाती है जिसके ऊपर पानी की बूंदे जम जाती है । यही पानी टपकने लगता है। आप गर्मी के महीने में देखते होंगे की गिलास में ठंडा पानी डालते होंगे तो उसके बाहर बूंद-बूंद बन जाता है।












Click it and Unblock the Notifications