इंस्टाग्राम अकाउंट के आगे ब्लू टिक लगाना हुआ आसान, बस इन आसान स्टेप्स से कराएं वेरिफाई
दुनिया का सबसे बड़ा और पॉप्यूलर फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है। इस नए फीचर में सबसे महत्वपूर्ण यूजर अकाउंट के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया है। अब यूजर्स अपने अकाउंट का वेरिफिकेशन सीधा ऐप के जरिये करा सकते हैं।
id="toptextpromo">
नई
दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा और पॉप्यूलर फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है। इस नए फीचर में सबसे महत्वपूर्ण यूजर अकाउंट के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया है। अब यूजर्स अपने अकाउंट का वेरिफिकेशन सीधा ऐप के जरिये करा सकते हैं। अब तक इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं थी, मगर अब इसे उपलब्ध करा दिया गया है और यूजर्स के लिए काफी आसान भी बना दिया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सेलेब्रिटीज के अकाउंट पर होता है ब्लू टिक
इंस्टग्राम पर आपने कई अकाउंट्स देखे होंगे जिनके नाम के आगे नीले रंग का टिक (ब्लू टिक) लगा होता है। ये ब्लू टिक अक्सर आपने सेलेब्रिटिज के अकाउंट पर देखा होगा। इस ब्लू टिक के आधार पर ही यूजर्स को मालूम चलता है कि सामने वाला अकाउंट असली है या नहीं। अब ये ब्लू टिक आप भी अपने नाम के आगे लगवा सकते हैं। इंस्टाग्राम ने अपने अकाउंट्स की वेरिफिकेशन प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है और अब कोई भी यूजर ऐप के माध्यम से इसके लिए रिक्योस्ट कर सकते हैं।

सीधे ऐप से डालें वेरिफिकेशन की रिक्योस्ट
इंस्टाग्राम पर बड़ी फॉलोइंग वाले अकाउंट अब सीधा ऐप से ब्लू टिक के लिए रिक्योस्ट कर सकते हैं। अब उन्हें इसका इंतजार नहीं करना होगा कि इंस्टाग्राम एक दिन खुद उनके अकाउंट को वेरिफाई करे। वेरिफिकेशन के लिए रिक्योस्ट करने के लिए यूजर को सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद 'रिक्योस्ट वेरिफिकेशन' पर क्लिक करें। फिर अपना यूजरनेम, पूरा नाम और अपना लीगल या बिजनेस पहचान पत्र की सॉफ्ट कॉपी को अपडेट करें।

अकाउंट के बारे में मिलेगी पूरी जानकारी
इसके बाद इंस्टाग्राम आपको नोटिफिकेशन भेजकर बताएगा कि आपका अकाउंट वेरिफाई होगा या नहीं। इसके अलावा इंस्टाग्राम ने यूजर्स के अनुभव को और आसान बनाने के लिए सुरक्षा में भी बदलाव किए हैं। इंस्टाग्राम ने बड़ी संख्या में फॉलोअर्स वाले अकाउंट पर 'अबाउट दिस अकाउंट' नाम से नया फीचर ऐड किया है। इस फीचर से यूजर्स को उस अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी, जैसे उन्होंने कब इंस्टाग्राम ज्वाइन किया, उनका देश और पहले उन्होंने यूजरनेम बदला है या नहीं।

इंस्टाग्राम में लॉग-इन करना हुआ आसान
इंस्टाग्राम ने बताया कि 'अबाउट दिस अकाउंट' फीचर सितंबर में बड़ी संख्या मे फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स के लिए पब्लिक होगा। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। इसके अलावा इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग-इन के लिए थर्ड-पार्टी ऑथेंटिकेटर ऐप्स के सपोर्ट को भी ला रहा है। इससे इंस्टाग्राम में लॉग-इन करना आसान और सुरक्षित होगा। फिलहाल इंस्टाग्राम में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन है जो कम सुरक्षित है और इससे सिम को हैक भी किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications