46 डिग्री तापमान में कूल रहेंगे ये उपाय, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत
नई

कम से कम घर से बाहर निकलें
कोशिश करें कि घर के कम ही बाहर निकलें या सिर्फ जरूरत पर निकलें। खास कर दोपहर को बाहर न ही निकलने की राय दी जाती है। ज्यादा देर तक धूप के संपर्क में रहने से लू लगने की संभावन अधिक रहती है। अगर घर के बाहर घूमने फिरने का मन हो तो कोशिश करें कि शाम को 6 बजे के बाद ही निकलें।

अधिक पानी पिएं
गर्मी में पानी पीने की मात्रा को और बढ़ा देना चाहिए इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। ऐसे में दिनभर में 6 से 7 ग्लास पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके अलावा घर से बाहर जाते हुए या कहीं यात्रा करते हुए बैग में पानी की बोतल रखने की आदत होना जरूरी है। इसके अलावा अधिक से अधिक सूती कपड़े पहनें क्योंकि ये पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं।

तले और मसालेदार खाने से दूर रहें
गर्मी में बाहर के खाने और जंक फूड से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा तला भुना और मसालेदार खाने से भी दूरी बनाए रखें। मसाले में कैपसायसिन नाम का एक कैमिकल होता है जो कि शरीर से पसीना अधिक निकालता है। यहां जितना अधिक आप मसालेदार खाना खाएंगे उतनी ही शरीर में गर्मी आएगी और पसीना होगा।
यह












Click it and Unblock the Notifications