आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं Online कैसे पता करें? जानें बिलकुल आसान तरीका

How To Check Aadhaar PAN Link Status Online: पैन से आधार कार्ड को लिंक करने की 30 जून शुक्रवार आखिरी तारीख है। इनकम टैक्‍टस विभाग ने पैन कार्ड को आधारकार्ड से लिंक करने के एक महीने का समय 1 हजार रुपये जुर्माने के साथ बढ़ाया था। वहीं अगर 30 जून तक भी अगर आप अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हैं तो आपको बड़ा फटका लगने वाला है।

how-to-check-aadhaar-pan-link-status

याद रहे सरकार लंबे समय से आधार और पैन कार्ड लिंक करने की तारीख आगे बढ़ा रही है लेकिन इसके बावजूद बहुत से नागरिकों ने पैन कार्ड और आधारी कार्ड को लिंक नहीं करवाया है।

यहीं कारण है कि सरकार पैन से आधार को लिंक करवाने के लिए पैनल्‍टी एक हजार रुपये कर दी है। आज जब बार-बार आधार से पैन को लिंक करवाने के आखिरी तारीख संबंधी सूचना आ रही है तो कई लोग इस बात को लेकर कन्‍फ्यूज हैं कि उनका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं।तीन स्‍टेप में जानिए कैसे पता करें कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं

पहला स्‍टेप

https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ वेबसाइट को क्लिक करें। इस वेबसाइट का होमपेज खुलने पर आपको स्‍क्रीन पर दिख रहे क्विक लिंक सेक्शन में जाकर लिंक आधार के ऑप्शन को क्लिक करना होगा।

check-aadhaar-pan-link-status-online

दूसरा स्टेप

इकसे बाद एक नया होम पेज खुलेगा जिस पर दो ब्लॉक दिए गए है जिसमें एक में आपको अपना पैन नंबर और दूसरे में आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद वैलिडेट के बटन पर क्लिक करें अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है तो इसके बारे में जानकारी आपके सामने लिखी हुई आ जाएगा।

check-aadhaar-pan-link-status-online

तीसरा स्‍टेप

अगर आपका पैन और आधार लिंक नहीं है तो एक हजार रुपये का पेनल्‍टी देकर 30 जून से पहले ही अपने आधार से पैन को लिंक करना जरूरी है।

10 हजार रुपये का भरना पड़ेगा जुर्माना

अगर 30 जून तक आप अपना आधार कार्ड पैन कार्ड आपस में लिंक नहीं करते हैं तो 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+