Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में कैसे अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर, जानिए स्टेप-टू-स्टेप पूरा प्रोसेस

अगर आपके आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि अपडेट नहीं है, तब आप आधार नामांकन केंद्र पर जाकर इसे अपडेट करा सकते हैं।

Aadhaar card Update

Aadhaar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से समय-समय पर आधार कार्ड धारकों के लिए एडवाइजरी जारी की जाती है, जिसके जरिए पता, फोन नंबर, फोटो और अन्य जानकारी सहित अपने आधार विवरण को अपडेट करने की सलाह दी जाती है। लोग अपनी सुविधानुसार अपने आधार विवरण को ऑनलाइन या ऑफलाइन अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, UIDAI केवल डेमोग्राफिक डिटेल के ऑनलाइन अपडेशन की अनुमति देता है। बायोमेट्रिक्स या अन्य जानकारी को अपडेट करने के लिए निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा।

आधार कार्ड में कैसे अपडेट करें डेमोग्राफिक डिटेल
यूआईडीएआई ने आधार के अपडेशन से संबंधित अपने निर्देश में कहा है कि 'आधार नामांकन करने के लिए आपको आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। यदि आपका डेमोग्राफिक डिटेल (नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल) आपके आधार में अप-टू-डेट नहीं है, तब आप आधार नामांकन केंद्र पर जाकर इसे अपडेट करा सकते हैं।' इसके अलावा आधार विवरण को अपडेट करना अनिवार्य है, विशेष रूप से उन बच्चों के बायोमेट्रिक्स जो 15 वर्ष के हो गए हैं। फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ सहित बायोमेट्रिक्स विवरण को निकटतम नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट करना आवश्यक है।

14 जून तक मुफ्त में अपडेट करा सकेंगे दस्तावेज
यूआईडीएआई की नई घोषणा के बाद से 14 जून, 2023 तक दस्तावेजों को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। ऐसे में लोग अपनी पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, मोबाइल नंबर का अपडेशन ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है, इसके लिए आधार नामांकन केंद्र पर जाकर फिजिकली वेरिफिकेशन की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कोई अनधिकृत व्यक्ति (Unauthorised Person) अपडेशन प्रक्रिया का दुरुपयोग न कर सके और आपके मोबाइल नंबर को किसी दूसरे नंबर से अपडेट न कर सके।

इसलिए यदि आपने अपना सिम कार्ड बदल लिया है या अपना फोन नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो आप स्थायी नामांकन केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आधार अपडेशन प्रक्रिया में आपकी सहायता करने के लिए यहां कुछ स्टेप्स बताए गए हैं।

आधार में फोन नंबर कैसे अपडेट करें

  • सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र/आधार कार्ड केंद्र पर जाएं।
  • आप uidai.gov.in पर 'Locate Enrollment Center' पर क्लिक करके नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी पता लगा सकते हैं।
  • मोबाइल नंबर बदलने के लिए आधार हेल्प एक्जीक्यूटिव आपको एक फॉर्म भरने के लिए देगा। आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म भरें।
  • अपने फॉर्म को रीचेक करें और आधार एक्जीक्यूटिव को सबमिट करें।
  • अपडेट के लिए आपसे 50 रुपये की न्यूनतम राशि ली जाएगी।
  • इसके बाद आधार कार्यकारी अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) वाली एक स्लिप (पर्ची) देगा।
  • आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए दिए गए यूआरएन का उपयोग कर सकते हैं।
  • स्टेटस चेक करने के लिए myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं और Check Enrollment & Update Status पर क्लिक करें।
  • अपना यूआरएन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • आपका मोबाइल नंबर 90 दिनों के भीतर यूआईडीएआई डेटाबेस में अपडेट कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+