अब घर बैठे करें ट्रेन के लिए बेडरोल की बुकिंग, जानें कैसे?
नयी दिल्ली। रेलवे ने ट्रेन के सफर को आरामदायक और आसान बनाने के लिए ई बेडरोल बुकिंग सुविधा दी है। यानी अब आप अपने घर में बैठे-बैठे ट्रेन के लिए बेडरोल की बुकिंग कर सकते हैं। ट्रेनों की स्लीपर और जनरल क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से पहले से ही इसकी बुकिंग करा सकते हैं या फिर रेलवे स्टेशन पर आईआरसीटीसी के फूड काउंटर्स से चादर, तकिया और कंबल खरीद सकते हैं।
1 जुलाई से बदले टिकट बुकिंग के नियम, जानें क्या है 10 नए बदलाव
यात्रियों को दो बेड शीट और एक तकिया 140 रुपए में मिलेगा, जबकि कंबल के लिए 110 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं आप चाहें तो 250 रुपए में बेडरोल खरीद सकते हैं और घर भी ले जा सकते हैं। अब सबसे अहम बात कि इस बेडरोल की बुकिंग करें कैसे? ऐसे में हम आपको बताते हैं कि घर बैठे बेडरोल की बुकिंग के लिए आपको क्या करना होगा। स्लाइड के माध्यम से से जानिए कैसे करें ई बेडरोल की बुकिंग...

स्टेप 1
ई-बेडरोल की बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटी की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। आप www.irctc.com पर लॉगइन कर अपने लिए बेडरोल की बुकिंग कर सकते हैं।

स्टेप 2
आपको ई बेडरोल बुकिंग विकल्प को चुनना होगा। ये विकल्प चुनते ही आपके सामने एक अलग से विंडो खुलेगा। जिसमें आपको अपना पीएनआर नबंर भरकर इंटर बटन दबाना होगा।

स्टेप 3
तीसरे स्टेप में आप अपना विक्लप चुन सकते हैं। यानी की आप चादर, तकिया या फिर कंबल के साथ पूरा सेट लेना चाहते हैं। विक्लप चुनने के बाद आपको बुक बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4
अगर आपके पास आईआरसीटीसी की लॉगइन आईडी पासवर्ड है तो ठीक वरना आप गेस्ट यूजर के तौर पर भी लॉगइन कर आगे से स्टेप चुन सकते हैं।

स्टेप 5
अगले स्टेप में आपको मेक पेमेंट विक्लप को चुनना है। यानी आप किस विक्लप के साथ पेमेंट करना चाहते हैं। यहां आपको अपने बेडरोल की कीमत बताई जाएगी और पेमेंट के लिए अगला विक्लप दिया जाएगा।

स्टेप 6
आप ई बेडरोल के लिए नेट बैकिंग या फिर क्रेडिट कार्ड-डेबिड कार्ड का विक्लप चुनकर पेमेंट कर सकते हैं।

स्टेप 7
जैसे की आपकी पेमेंट प्रक्रिया पूरी होगी आपके साथ बेडरोल बुकिंग का कंफर्मेंशन आ जाएगा और आपको पूरा ब्यौरा मिल जाएगा। पिर यात्रा के दौरान आपको आपकी सीट पर आपका बेडरोल मिल जाएगा।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications