जब शोभा डे ने कहा केट मिडिलटन की कमर साड़ी के लिए परफेक्ट नहीं!
मुंबर्इ।
पिछले
दिनों
ड्यूक
एंड
डचेज
ऑफ
कैम्ब्रिज
प्रिंस
विलियम
और
उनकी
पत्नी
केट
मिडिलटन
पहली
भारत
यात्रा
पर
आए
थे।
यहां
पर
उनका
सबसे
पहला
पड़ाव
मुंबई
था
और
केट
के
ड्रेसिंग
सेंस
ने
एक
बार
फिर
से
उनको
फैशनबल
साबित
कर
दिया।
फिर शोभा का विवादित बयान
वहीं लेखिका और अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले शोभा डे इस पर भी कमेंट करने से नहीं चूकीं। शोभा डे ने उनके मुंबई आगमन पर ट्विट किया था। इस ट्विट में शोभा ने केट के साड़ी न पहनने की वजह के बारे में लिखा था।
शोभा ने केट के साड़ी न पहनने की जो वजह बताई वह बड़ी ही अजीब थी और उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली थी। शोभा का कहना था कि किसी भी महिला को अगर साड़ी पहननी है तो उसके पास कर्व्स होने चाहिए। केट के पास कुछ भी नहीं है।
Shobhaa De's sexiest remark on Kate Middleton
ट्वीट किया और कॉलम भी लिखा
शोभा ने ना सिर्फ ट्वीट किया बल्कि अपना एक कॉलम भी लिख डाला। उन्होंने लिखा, 'केट ने साड़ी पहनना सही नहीं समझा और वह अपने भारत दौरे पर साड़ी पहनने से बचती आईं। उनकी कमर किसी गाउन के लिए परफेक्ट है लेकिन साड़ी के लिए कर्व्स होने चाहिए। '
असम की लड़की ने दिया करारा जवाब
शोभा के इस ट्वीट का असम की रहने वाली 19 वर्ष की टीनएजर ने बड़ा सटीक जवाब दिया। इस लड़की ने फेसबुक पर शोभा को जवाब दिया और अब उसका यह जवाब वायरल हो रहा है।
अपने फैशन सेंस से केट ने किया बॉलीवुड को क्लीन बोल्ड
इस लड़की ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ' जब एक 80 वर्ष की भारतीय महिला चाहे वह आपकी बूढ़ी होती मां हों या फिर आपकी दादी हों, वह आपको चेहरे पर मुस्कान के साथ मिलती हैं, तो उनके शरीर पर साड़ी बेतरतीब तरीके से बंधी होती है।
Shobhaa De's sexiest remark on Kate Middleton
'साड़ी के लिए किसी कर्व्स की जरूरत नहीं होती है बल्कि एक लेखक को यह बताना कि उसे किसी चीज की जरूरत है, मेरे जैसे नौसीखिए के लिए काफी मजाक का पल है।' आप भी पढ़िए इस लड़की ने शोभा को और क्या-क्या कहा है।