Earthquake today: कितने तगड़े थे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, देखिए दो LIVE वीडियो
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए।
राजधानी दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में आज दोपहर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ, उत्तराखंड और नेपाल में भी भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया है कि 2.51 बजे दोपहर में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई।

भूकंप के दौरान लोगों के घरों के सामान और बिजली के उपरकरण हिलते-डुलते नजर आए। भूकंप के डर के चलते लोग अपने घरों को छोड़ पार्क और सड़कों पर पहुंच गए। भूकंप के दौरान के कई वीडियो अब सामने आए हैं।
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को मीटिंग छोड़कर बाहर की ओर भागना पड़ा। भूकंप के चलते निर्माण भवन में हड़कंप मच गया। दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर भूकंप आया था।
भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी महसूस किया गया। झटके काफी देर तक महसूस किए गए। झटका आने के बाद लोग अपने-अपने घरों के बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल में जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था।
भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। अभी वहां से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उत्तराखंड के देहरादून में भी झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications